शेरघाटी में वर्चस्व को लेकर चली गोली

Updated:
विज्ञापन

शेरघाटी में वर्चस्व को लेकर चली गोलीबालू घाट पर दो गुटों के बीच गुरुवार की रात झड़पपड़ताल के लिए पहुंची पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग प्रतिनिधि, शेरघाटीउचिरवां गांव के पास बालू घाट पर दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गुरुवार की रात गोलीबारी का मामला प्रकाश में आया है. इससे लोगों में […]

विज्ञापन

शेरघाटी में वर्चस्व को लेकर चली गोलीबालू घाट पर दो गुटों के बीच गुरुवार की रात झड़पपड़ताल के लिए पहुंची पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग प्रतिनिधि, शेरघाटीउचिरवां गांव के पास बालू घाट पर दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गुरुवार की रात गोलीबारी का मामला प्रकाश में आया है. इससे लोगों में भय बना है. सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची शेरघाटी पुलिस ने मामले की जांच की और लोगों से जानकारी भी जुटायी. हालांकि, पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा. थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची, पर किसी ने कोई शिकायत नहीं की.उल्लेखनीय है कि उचिरवां घाट से बालू उठाव व ओवरलोडिंग के खिलाफ स्थानीय लोगों ने चिताब खुर्द, स्थानीय विधायक डाॅ विनोद प्रसाद यादव के आवास के पास व थाने के पास शेरघाटी–चेरकी मुख्यमार्ग को कई बार जाम व प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकों के आने-जाने से लिंक रोड जर्जर हो गया है. इतना ही नहीं, धूल से भी परेशानी होती है. एसडीओ ज्योति कुमार से कई बार शिकायत की गयी. कई बार मौखिक, तो कई बार लिखित. पर, सुनवाई एक बार भी नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन