डीलर पर मनमानी व गाली-गलौज का आरोप

Updated:
विज्ञापन

डीलर पर मनमानी व गाली-गलौज का आरोप ऐर-विक्रमपुर के पीडीएस डीलर के िखलाफ एसडीओ से शिकायत फोटो-01 शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण.मोहड़ा/खिजरसराय. चरवार के ग्रामीणों ने ऐर-विक्रमपुर के पीडीएस डीलर उमाशंकर सिंह की शिकायत नीमचक बथानी एसडीओ से की है. शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और एसडीओ राधाकांत से कहा कि तीन महीने में […]

विज्ञापन

डीलर पर मनमानी व गाली-गलौज का आरोप ऐर-विक्रमपुर के पीडीएस डीलर के िखलाफ एसडीओ से शिकायत फोटो-01 शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण.मोहड़ा/खिजरसराय. चरवार के ग्रामीणों ने ऐर-विक्रमपुर के पीडीएस डीलर उमाशंकर सिंह की शिकायत नीमचक बथानी एसडीओ से की है. शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और एसडीओ राधाकांत से कहा कि तीन महीने में एक बार अनाज का वितरण कर दो महीने का आंकड़ा चढ़ा दिया जाता है. आरोप लगाया कि वह उपभोक्ताओं के साथ गाली-गलौज भी करते हैं. ग्रामीण अवधेश प्रसाद, अमर कुमार, रवींद्र कुमार, संजय कुमार, महादेव प्रसाद, शारदा देवी, मंती देवी व अन्य लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत मोहड़ा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से की गयी थी. लेकिन, जांच में खानापूर्ति ही की गयी. कार्रवाई नहीं होने के कारण डीलर का मनोबल बढ़ा हुआ है. एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि डीलर की अनियमितता की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन