जिले के 42 नलकूपों में बिजली देने की मांग

Updated:
विज्ञापन

जिले के 42 नलकूपों में बिजली देने की मांग गया. गुरुआ विधायक राजीव नंदन ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर जिले के 42 नलकूपों में बिजली मुहैया कराने की मांग की है. विधायक ने कहा है कि नलकूप विभाग द्वारा एक साल पूर्व राशि उपलब्ध कराने के बाद भी अब तक बिजली नहीं आपूर्ति की […]

विज्ञापन

जिले के 42 नलकूपों में बिजली देने की मांग गया. गुरुआ विधायक राजीव नंदन ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर जिले के 42 नलकूपों में बिजली मुहैया कराने की मांग की है. विधायक ने कहा है कि नलकूप विभाग द्वारा एक साल पूर्व राशि उपलब्ध कराने के बाद भी अब तक बिजली नहीं आपूर्ति की गयी. रबी फसल की सिंचाई में दिक्कत हो रही है. उन्होंने कहा है कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है. किसानों के हित में बिजली विभाग को निर्देश जारी कर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था करायी जाये, ताकि रबी फसल को बचाया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन