महिला ने ससुरालवालों पर लगाया जलाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

महिला ने ससुरालवालों पर लगाया जलाने का आरोपमानपुर. मसौथा गांव में आग से झुलसी गुड़िया देवी नामक एक महिला ने ससुरालवालों को जलाने का आरोपित बनाया है. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि मगध मेडिकल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती महिला (पति दीपक कुमार ) ने पुलिस को बताया कि ससुरालवालों ने गैस […]

विज्ञापन

महिला ने ससुरालवालों पर लगाया जलाने का आरोपमानपुर. मसौथा गांव में आग से झुलसी गुड़िया देवी नामक एक महिला ने ससुरालवालों को जलाने का आरोपित बनाया है. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि मगध मेडिकल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती महिला (पति दीपक कुमार ) ने पुलिस को बताया कि ससुरालवालों ने गैस खुला छोड़ दिया था. उसने जैसे ही चूल्हा जलाया, आग लग गयी. वह गंभीर रूप से जल गयी. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि गुड़िया के बयान पर सास सावित्री देवी, ससुर अर्जुन मिस्त्री व भांजी जूली कुमारी को आरोपित बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि महिला के साथ दो दिसंबर को घटना हुई थी. उसका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया, बाद में पटना रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन