होटलों के बाहर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
होटलों के बाहर लगेंगे सीसीटीवी कैमरेसिटी एसपी ने होटल मालिकों को चार-चार कैमरे लगाने के लिए दिया रविवार तक का समयसंवाददाता, बोधगयापर्यटन सीजन के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र समेत बोधगया शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व यातायात के बेहतर इंतजाम किये जाने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन की तरफ से कड़े कदम उठाये जा रहे हैं. एक तरफ […]
होटलों के बाहर लगेंगे सीसीटीवी कैमरेसिटी एसपी ने होटल मालिकों को चार-चार कैमरे लगाने के लिए दिया रविवार तक का समयसंवाददाता, बोधगयापर्यटन सीजन के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र समेत बोधगया शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व यातायात के बेहतर इंतजाम किये जाने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन की तरफ से कड़े कदम उठाये जा रहे हैं. एक तरफ डीआइजी की पहल पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ बोधगया आने-जाने वाले लोगों व वाहनों पर नजर रखने के लिए होटलों व रेस्ट हाउसों के आगे सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू हो गयी है. इसी कड़ी गुरुवार को सिटी एसपी रविरंजन ने बोधगया थाने में पुलिस अधिकारियों व होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिये.बैठक में सिटी एसपी ने होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से कहा कि वे लोग अपने-अपने हौटलों व रेस्ट हाउसों के बाहर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगायें, ताकि वहां से गुजरनेवाले लोगों व वाहनों पर नजर रखी जा सके. इससे संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी होगी. कोई भी घटना होने पर उसमें शामिल लोगों के खिलाफ कम समय में कार्रवाई की जा सकती है. दोमुहान से लेकर राजापुर मोड़ तक अवस्थित होटलों व रेस्ट हाउसों के बाहर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इसके लिए होटलों व रेस्ट हाउसों के मालिकों को रविवार तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में हुए मंदिर क्षेत्र में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के बाद पुलिस-प्रशासन बोधगया शहर की सुरक्षा काे लेकर गंभीर है. पर्यटन सीजन होने के कारण भारी संख्या में सैलानी व श्रद्धालु बोधगया आ रहे हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी. बैठक में डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सतीश कुमार, बोधगया डीएसपी रविशंकर प्रसाद, इंस्पेक्टर नरेश कुमार, होटल एसोसिएशन, बोधगया के अध्यक्ष जय सिंह व सचिव संजय कुमार सिंह समेत होटल रॉयल रेजीडेंसी, होटल सुजाता समेत अन्य होटलों के मालिक व प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










