जनवितरण प्रणाली में बरती जा रही अनियमितता

Updated:
विज्ञापन

जनवितरण प्रणाली में बरती जा रही अनियमितता 20 सूत्री की बैठक में छाया रहा जनवितरण प्रणाली व आंगनबाड़ी का मुद्दा फोटो-01 बैठक में शामिल पदाधिकारी व सदस्य आमस. प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को 20 सूत्री सदस्यों की बैठक हुई. इसमें आंगनबाड़ी, जन वितरण प्रणाली, शिक्षा, डीजल अनुदान, इंदिरा आवास सहित कई योजनाओं पर चर्चा की […]

विज्ञापन

जनवितरण प्रणाली में बरती जा रही अनियमितता 20 सूत्री की बैठक में छाया रहा जनवितरण प्रणाली व आंगनबाड़ी का मुद्दा फोटो-01 बैठक में शामिल पदाधिकारी व सदस्य आमस. प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को 20 सूत्री सदस्यों की बैठक हुई. इसमें आंगनबाड़ी, जन वितरण प्रणाली, शिक्षा, डीजल अनुदान, इंदिरा आवास सहित कई योजनाओं पर चर्चा की गयी. बैठक में आंगनबाड़ी में व्याप्त कुव्यवस्था व जनवितरण प्रणाली का मामला छाया रहा. सदस्यों का कहना था कि आंगनबाड़ी व जनवितरण प्रणाली की दुकानों में घोर अनियमितता बरती जा रही है. बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर भी सवाल उठाया गया. बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने आरोपों की जांच कराने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि गड़बड़ी करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में सीओ राजेश कुमार, बीएओ सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ मोहम्मद सुल्तान अंसारी, वीरेंद्र यादव सहित अन्य लोग शामिल थे.बच्चों ने दहेज प्रथा पर नाटक कर लूटी वाहवाही अक्षर मेले में नवसाक्षर महिलाओं को दी गयी योजनाओं की जानकारी फोटो-02,3 नाटक करते लोग अामस. प्रखंड के कई सीआरसी में गुरुवार को अक्षर आंचल मेले का आयोजन किया गया. मेले में सभी नवसाक्षर महिलाएं शामिल थीं. मेले में नवसाक्षर महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. हमजापुर व करमाइन मोड़ सीआरसी के स्कूली बच्चों ने दहेज प्रथा, शिक्षा व बाल विवाह पर नाटक प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी. इसके अलावा कबाड़ से जुगाड़, विज्ञान का चमत्कार व शिक्षा पर भी प्रकाश डाला गया. इस मौके पर नीलम कुमारी, दशरथ प्रसाद, सीअारसीसी टून्ना याद, खाजा असद आलम, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण सहित अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन