मंदिर की दीवार तोड़ी, तो भड़के लोग
मंदिर की दीवार तोड़ी, तो भड़के लोग फोटो-मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास स्थित है हनुमान मंदिरलोगों ने सड़क जाम कर डीडीसी के विरुद्ध नारेबाजी की वरीय संवाददाता, गयामगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास स्थित हनुमान मंदिर की चहारदीवारी के कुछ हिस्से को डीडीसी संजीव कुमार की मौजूदगी में गुरुवार को तोड़ दिया गया. साथ […]
मंदिर की दीवार तोड़ी, तो भड़के लोग फोटो-मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास स्थित है हनुमान मंदिरलोगों ने सड़क जाम कर डीडीसी के विरुद्ध नारेबाजी की वरीय संवाददाता, गयामगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास स्थित हनुमान मंदिर की चहारदीवारी के कुछ हिस्से को डीडीसी संजीव कुमार की मौजूदगी में गुरुवार को तोड़ दिया गया. साथ ही, हनुमान मंदिर पर लगा बोर्ड भी हटवा दिया गया. डीडीसी के क्रियाकलाप को देख कर लोगों को आशंका हुई कि शायद प्रशासन की टीम हनुमान मंदिर को भी न तोड़ दें. इसके बाद आक्रोशित होकर लोगों ने डीडीसी की इस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया. डीडीसी व मगध मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर लाल बिहारी पासवान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. इसी दौरान डीडीसी ने हंगामा कर रहे राजकुमार नामक युवक को हिरासत में लेने का आदेश दिया. डीडीसी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. तब तक डीडीसी वहां से निकल गये. लोगों ने डीडीसी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हनुमान मंदिर तीनमुहान के पास सड़क को जाम कर दिया और आगजनी भी की. विवाद बढ़ा, तो बंद हो गयीं दुकानेंहनुमान मंदिर के पास चहारदीवारी तोड़ने का मामला बढ़ने के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आसपास की दुकानों के शटर गिरने लगे. मंदिर के पास विधि-व्यवस्था बिगड़ने की सूचना पर एसएसपी गरिमा मलिक व सिटी एसपी रविरंजन कुमार के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर नीहार भूषण, रामपुर इंस्पेक्टर गौरी शंकर गुप्ता व चेरकी थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित पुलिस लाइंस से काफी संख्या में जवान घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. सिटी डीएसपी ने प्रदर्शन कर रहे उग्र लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. लोगों को बताया गया कि अगर उन्हें डीडीसी की कार्रवाई से जुड़ी कोई शिकायत है, तो डीएम से भेंट कर बतायें. इस मामले में डीएम ही ठोस निर्णय ले सकते हैं. सिटी डीएसपी की बातें सुन कर लोगों ने जाम हटाया. जिला पर्षद की है जमीनडीडीसी संजीव कुमार ने बताया कि उनके अधीन में जिला पर्षद का कामकाज भी है. मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास जिला पर्षद की जमीन है. उस जमीन पर अतिक्रमण कर मंदिर बनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गुुरुवार को वह जिला पर्षद की जमीन का मुआयना कर रहे थे. इसी दौरान उक्त जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था. इसके बाद उन्होंने कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि वह मंदिर के निर्माण पर रोक लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










