पीएचइडी मंत्री व विधायक का अभिनंदन 10 को

Updated:
विज्ञापन

पीएचइडी मंत्री व विधायक का अभिनंदन 10 को अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ की बैठक में लिया गया निर्णय फोटो- 01 बैठक में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के लोग प्रतिनिधि, टिकारी अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ की बैठक गुरुवार को बुढ़वा महादेव स्थान के समीप वीरेंद्र कुमार दांगी के आवास पर हुई. बैठक में […]

विज्ञापन

पीएचइडी मंत्री व विधायक का अभिनंदन 10 को अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ की बैठक में लिया गया निर्णय फोटो- 01 बैठक में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के लोग प्रतिनिधि, टिकारी अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ की बैठक गुरुवार को बुढ़वा महादेव स्थान के समीप वीरेंद्र कुमार दांगी के आवास पर हुई. बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि 10 जनवरी को प्रकाश विद्या मंदिर के प्रांगण में पीएचइडी मंत्री सह गया जिला प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा व विधायक अभय कुशवाहा का संघ की ओर से अभिनंदन किया जायेगा. अभिनंदन समारोह को लेकर एक तैयारी समिति का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने की व संचालन सचिव जर्नादन सिंह दांगी ने किया. बैठक में सच्चिदानंद दांगी, उमेश प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार वर्मा, मनोज कुमार व अनिल कुमार आदि शामिल थे. तीन घरों में लगी आग हजारों रुपये की जली संपत्ति फोटो-02,3,4, जले सामान प्रतिनिधि, टिकारीइंगलिश बिगहा गांव में बुधवार की रात तीन घरों में आग लग गयी. इसमें हजारों रुपये की संपत्ति जल गयी. आग हरदेव यादव उर्फ रटू यादव, बैजू यादव व श्याम किशोर यादव के घर में लगी है. आग से जल कर एक काड़ी मर गयी. वहीं, एक भैंस व एक काड़ी जलने से बुरी तरह घायल है. सीअो विद्यानंद झा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. जानकारी के अनुसार, घर के सभी लोग रात में सो रहे थे. अचानक आग लगने पर घरवाले जागे और शोर मचाने लगे. आग की लपटें इतनी तेज थी बुझाने के प्रयास करने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका और आग ने दो और घर को अपनी चपेट में ले ली. सभी घर फुस व तार के पत्ते की थी. लगभग 50 घर की आबादी वाले इस गांव में मात्र एक ही चापाकल है. इसी चापाकल के पानी से आग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे. घटना स्थल पर मवेशी चिकित्सक आये. लेकिन, एक काड़ी को नहीं बचाया जा सका. मुखिया अनीता देवी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 25 सौ रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही. जदयू नेता शमरेश यादव, दिनेश यादव, अमित कुमार वर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पांच कंबल व बिछावन के लिए दरी दिया. भाकपा माले नेता श्याम प्यारे यादव अनुमंडलाधिकारी से बात कर तत्काल राहत देने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन