आशा को दी गयी योजनाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

आशा को दी गयी योजनाओं की जानकारी बाराचट्टी. प्राथमिक स्वास्थ केंद्र परिसर में गुरुवार को आशा की बैठक हुई. इसमें प्रभारी चिकित्सक डॉ शिव शंकर झा ने आशा को सरकार की कई कार्य योजनाओं की जानकारी दी. बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद वसीम सहित अन्य लोग शामिल थे. 39 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण बाराचट्टी. प्राथमिक […]

विज्ञापन

आशा को दी गयी योजनाओं की जानकारी बाराचट्टी. प्राथमिक स्वास्थ केंद्र परिसर में गुरुवार को आशा की बैठक हुई. इसमें प्रभारी चिकित्सक डॉ शिव शंकर झा ने आशा को सरकार की कई कार्य योजनाओं की जानकारी दी. बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद वसीम सहित अन्य लोग शामिल थे. 39 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण बाराचट्टी. प्राथमिक स्वास्थ केंद्र परिसर में गुरुवार को शिविर लगा कर 39 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. प्रभारी डॉ एसएस झा ने बताया कि सभी लाभुकों को प्रोत्साहन के रुपये भी दिये गये. दावा-आपत्ति के लिए 11 तक दें आवेदन बाराचट्टी. पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावा-आपत्ति का आवेदन लिया जा रहा है. इसके लिए मोहनपुर प्रखंड कार्यालय में काउंटर खोला गया है. बीडीओ श्रीकांत सिंह ने बताया कि यदि प्रकाशित मतदाता सूची में कोई त्रुटि है तो उसमें सुधार के लिए मतदाता 11 जनवरी तक आवेदन दे सकते हैं. आदर्श गांव तेतरिया का महीनों से जला है ट्रांसफाॅर्मर बाराचट्टी. भलुआ पंचायत के आदर्श गांव तेतरिया का ट्रांसफाॅर्मर महीनों से जला है. जानकारी के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए गांव के लोगों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं. इसके बावजूद अब तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया है. हत्या के आरोपित को भेजा गया जेल बाराचट्टी. खरडीह गांव के गनौरी यादव हत्या मामले का नामजद आरोपित अर्जुन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसकी सूचना थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने दी. ठंड से भाजपा कार्यकर्ता की माैतबाराचट्टी. भगवती गांव के बलराम मिश्र नामक भाजपा कार्यकर्ता की मौत ठंड से हो गयी. कार्यकर्ताओं का दल मातमपुरसी लिए उनके घर पहुंचा. दल में सत्येंद्र पांडे, फोनु पासवान व सुधीर सिन्हा आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन