गड्ढे में गिरी बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

गड्ढे में गिरी बाइक, दो की मौत, एक गंभीरशेरघाटी-गुरुआ मार्ग पर तमरुआ गांव के पास ट्रक के चकमा देने के कारण हुआ हादसारफीगंज से लड़की देख कर दो बाइकों से लौट रहे थे डोभी थाने के पचरतन गांव के पांच लोगप्रतिनिधि, शेरघाटी/गुरुआगया जिले डोभी थाना क्षेत्र के शेरघाटी-गुरुआ मार्ग पर तमरुआ गांव के पास रविवार […]

विज्ञापन

गड्ढे में गिरी बाइक, दो की मौत, एक गंभीरशेरघाटी-गुरुआ मार्ग पर तमरुआ गांव के पास ट्रक के चकमा देने के कारण हुआ हादसारफीगंज से लड़की देख कर दो बाइकों से लौट रहे थे डोभी थाने के पचरतन गांव के पांच लोगप्रतिनिधि, शेरघाटी/गुरुआगया जिले डोभी थाना क्षेत्र के शेरघाटी-गुरुआ मार्ग पर तमरुआ गांव के पास रविवार को ट्रक के चकमा देने के बाद अनियंत्रित होकर एक बाइक गड्ढे में पलट गयी. हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल गया. जानकारी के अनुसार, डोभी थाना क्षेत्र के पचरतन गांव के पांच लोग दो बाइकों पर सवार होकर लड़की देखने के लिए रफीगंज गये थे. वापस लौटने के दौरान तमरूआ गांव के पास सड़क के किनारे बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर एक बाइक पलट गयी. हादसे में विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि धनंजय पासवान व छोटू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. इलाज के दौरान अस्पताल में धनंजय की मौत हो गयी. वहीं, छोटू पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शी कमलेश पासवान ने बताया कि अपने भाई के लिए दुल्हन देखने के लिए दो मोटरसाइकिलों से पांच लोग रफीगंज गये थे. लौटने के दौरान तमरुआ गांव के पास एक ट्रक के चकमा देने के कारण एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गयी. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची गुरुआ थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन की और मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले गयी. वहीं, शेरघाटी थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन