रसगुल्ला खाया, बिगड़ी तबीयत और चली गई जान! गया जी की घटना से मची सनसनी
मृतक सौरव कुमार। फाइल फोटो
Gaya Ji News: गया के बसुआ गांव में 12 वर्षीय सौरव कुमार की अचानक मौत से सनसनी फैल गई. परिवार का कहना है कि रसगुल्ला खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी थी, हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है.
Gaya Ji News: गया जी जिले के पतेड़ पंचायत स्थित बसुआ गांव में एक 12 वर्षीय बालक की अचानक मौत से इलाके में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान सौरव कुमार के रूप में हुई है, जो गांव निवासी दिलकुमार दास का पुत्र था. परिवार के अनुसार, रविवार शाम तक सौरव अपने दोस्तों के साथ सामान्य रूप से खेलकूद कर रहा था. इसी दौरान उसने मिठाई खाई, जिसके कुछ समय बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी.
आपके शहर में
बेहोश होने के बाद अस्पताल ले गए परिजन
परिजनों का कहना है कि मिठाई खाने के कुछ देर बाद सौरव को बेचैनी महसूस हुई और देखते ही देखते वह बेहोश हो गया. परिवार के सदस्य उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
गले में कुछ फंसने की आशंका जता रहे परिजन
परिवार के लोगों का अनुमान है कि मिठाई का कोई हिस्सा उसके गले में फंस गया होगा, जिससे सांस लेने में दिक्कत हुई और हादसा हो गया. हालांकि यह केवल आशंका है. गांव के अन्य लोगों ने भी वही मिठाई खाई थी, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति की तबीयत नहीं बिगड़ी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजन और स्थानीय लोग बालक की मौत से स्तब्ध हैं. फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. चिकित्सकीय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सौरव की मौत किन परिस्थितियों में हुई.
Also Read: गया जी के बेलागंज में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए