गया जी के बेलागंज में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस

Gaya Ji News : गया जी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बेलागंज से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Gaya Ji News :
बेलागंज थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए मारपीट मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस घटना में ईंट-भट्ठा संचालक प्रमोद कुमार एवं उनके पड़ोसी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन देकर बेलागंज थाने में मामला दर्ज कराया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

अलग-अलग धाराओं के तहत दर्ज थी FIR

बेलागंज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि सोनपुर गांव के रहने वाले विपिन बिहारी (पिता- अरुण कुमार) को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी 24 मई 2026 को बेलागंज थाने में दर्ज केस (कांड संख्या 316/26) के तहत की गई है. आरोपी विपिन बिहारी पर नए कानून ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज है.

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस के अनुसार, जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना हुई थी. मामले की जांच के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस की अपील: कानूनी माध्यम से सुलझाएं भूमि विवाद

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से भूमि विवाद जैसे मामलों को आपसी बातचीत या कानूनी माध्यम से सुलझाने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read: खुद बाहर रहता था, दूसरों को परीक्षा देने भेजता था मास्टरमाइंड; मगध मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों पर गिरी गाज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन