गया जी : डायन बताकर पड़ोसियों ने महिला को पीटा, लोहे की रॉड से मारकर किया घायल; FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji Crime News : गया के शेरघाटी में अंधविश्वास के चलते एक महिला पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोसियों ने महिला को डायन बताकर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

विज्ञापन

Gaya Ji Crime News : शहर के नया बाजार मुहल्ले में मंगलवार को अंधविश्वास को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित पक्ष ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शेरघाटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. मामले को लेकर नया बाजार निवासी दिलीप दास ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि मंगलवार को उनकी पत्नी मुन्नी देवी घर के पास खड़ी थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पड़ोसियों ने घेरकर किया हमला

इसी दौरान पड़ोसी रंजीत दास, उसकी मां बसंती देवी उर्फ चंदना देवी तथा अन्य परिजन वहां पहुंचे और मुन्नी देवी को डायन बताकर गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर रंजीत दास कथित तौर पर घर से लोहे की रॉड लाया और मुन्नी देवी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं रंधीर दास पर गमछे से गला दबाने और बसंती देवी पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

महिला हुई बेहोश, अस्पताल से रेफर

इस घटना में महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया. मारपीट की घटना में घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.

दोषियों पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई

थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस द्वारा मामले की सघन जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : रसगुल्ला खाया, बिगड़ी तबीयत और चली गई जान! गया जी की घटना से मची सनसनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन