मिसिरचक व महुंगाई में मारपीट, तीन घायल
मिसिरचक व महुंगाई में मारपीट, तीन घायल फतेहपुर. थाना क्षेत्र के मिसिरचक में रविवार को हुई मारपीट में कैलाश प्रसाद नामक एक व्यक्ति का हाथ टूट गया. थाना प्रभारी लालमणि दूबे ने बताया कि कैलाश की पत्नी सुमित्रा देवी ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार […]
मिसिरचक व महुंगाई में मारपीट, तीन घायल फतेहपुर. थाना क्षेत्र के मिसिरचक में रविवार को हुई मारपीट में कैलाश प्रसाद नामक एक व्यक्ति का हाथ टूट गया. थाना प्रभारी लालमणि दूबे ने बताया कि कैलाश की पत्नी सुमित्रा देवी ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार पीएचसी, फतेहपुर में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया.इधर, महुंगाई में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दो लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज पीएचसी फतहेपुर में किया गया. थाना प्रभारी लालमणि दूबे ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










