पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर
पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोरशेरघाटी. कोठी थाने में रविवार को स्थानीय नागरिकों के साथ पुलिस की बैठक हुई, जिसमें पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया. इस दौरान थानेदार क्यामुद्दीन अंसारी ने जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों व ग्रामीणों को हर कदम पर सहयोग करने का भरोसा दिया. उन्होंने आग्रह किया कि लोग […]
पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोरशेरघाटी. कोठी थाने में रविवार को स्थानीय नागरिकों के साथ पुलिस की बैठक हुई, जिसमें पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया. इस दौरान थानेदार क्यामुद्दीन अंसारी ने जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों व ग्रामीणों को हर कदम पर सहयोग करने का भरोसा दिया. उन्होंने आग्रह किया कि लोग पुलिस का सहयोग करें, ताकि यह क्षेत्र अपराधमुक्त बन सके. अपराधमुक्त समाज से ही क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा. बैठक में पूर्व मुखिया सिकंदर खान, एजाज अंसारी, गनौरी अंसारी, जटू प्रसाद, शौकत खान, टिंकू खान, हरिहर यादव व दिनेश यादव आदि मौजूद थे.विधायक ने जताया शोक शेरघाटी. रविवार को शेरघाटी-गुरुआ मार्ग पर तमरुआ गांव के पास सड़क दुर्घटना में मारे गये दो लोगों के प्रति क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री डाॅ विनोद प्रसाद यादव ने दुख व्यक्त किया. विधायक ने कहा कि पीड़ित परिजनों के प्रति उनकी संवेदना है. सरकारी नियमानुसार मृतकों के परिजनों को मदद दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










