खेलकूद में विकलांग बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
खेलकूद में विकलांग बच्चों ने दिखायी प्रतिभाबोधगया व मोहनपुर क्षेत्र के करीब एक हजार विकलांग बच्चे व उनके अभिभावक हुए शामिल संवाददाता, बोधगयाविश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर तीन से सात दिसंबर तक मनाये जा रहे विकलांगता सप्ताह के दौरान शनिवार को ईटवा के बिहिया मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बोधगया […]
खेलकूद में विकलांग बच्चों ने दिखायी प्रतिभाबोधगया व मोहनपुर क्षेत्र के करीब एक हजार विकलांग बच्चे व उनके अभिभावक हुए शामिल संवाददाता, बोधगयाविश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर तीन से सात दिसंबर तक मनाये जा रहे विकलांगता सप्ताह के दौरान शनिवार को ईटवा के बिहिया मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बोधगया व मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के करीब एक हजार विकलांग बच्चों व उनके अभिभावक शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन मोहनपुर के बीडीओ श्रीकांत सिंह ने किया. विकल्प फाउंडेशन (गया) के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में ट्राइसाइकिल रेस, घड़ा फोड़, कुर्सी दौड़, सुई-घागा रेस व चम्मच-गोली रेस आदि खेलकूद का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया. खेलकूद के आयोजन में कार्यकर्ता अमित कुमार, भूपेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, अमरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, प्रियंका, अनुराधा व अन्य लोगां ने सराहनीय योगदान दिया. इस मौके पर टेसवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र चौधरी, सरपंच उषा कुमारी, खरडीह पंचायत की मुखिया मालती देवी, मटीहानी पंचायत के सरपंच मोहम्मद मोइन, मोहनपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद आलम, विकल्प फाउंडेशन के सचिव डॉ चंद्रशेखर आजाद व अन्य लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










