आज रद्द रहेगी चेन्नई-गया एक्सप्रेस
आज रद्द रहेगी चेन्नई-गया एक्सप्रेस संवाददाता, गयातमिलनाडु में भारी बारिश के बाद चेन्नई में बाढ़ आ गयी है. इस कारण रेलवे की तरफ से चेन्नई जानेवाली विभिन्न रूटोंं की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसी के तहत रविवार की सुबह 05.45 बजे गया जंकशन से खुलने वाली साप्ताहिक चेन्नई-गया एक्सप्रेस (12389) को रद्द […]
आज रद्द रहेगी चेन्नई-गया एक्सप्रेस संवाददाता, गयातमिलनाडु में भारी बारिश के बाद चेन्नई में बाढ़ आ गयी है. इस कारण रेलवे की तरफ से चेन्नई जानेवाली विभिन्न रूटोंं की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसी के तहत रविवार की सुबह 05.45 बजे गया जंकशन से खुलने वाली साप्ताहिक चेन्नई-गया एक्सप्रेस (12389) को रद्द कर दिया गया. ट्रेन के रद्द होने की सूचना के बाद शनिवार को देर रात तक यात्रियों ने अपने-अपने आरक्षण टिकट रद्द कराने में जुटे रहे. यात्रियों को नियम के अनुसार टिकट के पूरे पैसे वापस कर दिये गये. वहीं, कई यात्री पूरी रात पूछताछ काउंटर पर अन्य ट्रेनों की जानकारी के लिए जमे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










