बच्चों की रोज नहीं बनती हाजिरी
बच्चों की रोज नहीं बनती हाजिरी मामला मोहनपुर हाइस्कूल से जुड़ाबगैर उपस्थिति दर्ज किये ही पढ़ाते हैं शिक्षक अक्सर पंजी बंद कर फरार रहते हैं स्कूल प्रभारी बीइओ की निरीक्षण में हुआ गड़बड़ी का खुलासा संवाददाता, गयामोहनपुर हाइस्कूल में हर रोज बच्चों की उपस्थिति नहीं बनायी जाती है. शिक्षक भी बगैर उपस्थिति दर्ज किये ही […]
बच्चों की रोज नहीं बनती हाजिरी मामला मोहनपुर हाइस्कूल से जुड़ाबगैर उपस्थिति दर्ज किये ही पढ़ाते हैं शिक्षक अक्सर पंजी बंद कर फरार रहते हैं स्कूल प्रभारी बीइओ की निरीक्षण में हुआ गड़बड़ी का खुलासा संवाददाता, गयामोहनपुर हाइस्कूल में हर रोज बच्चों की उपस्थिति नहीं बनायी जाती है. शिक्षक भी बगैर उपस्थिति दर्ज किये ही बच्चों को पढ़ाते हैं. जब प्रभारी प्रधानाध्यापक की मेहरबानी होनी है, तो शिक्षक व बच्चे की एक साथ कई दिनों की उपस्थिति दर्ज हो पाती है. इससे सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि बच्चों की वास्तविक उपस्थिति कैसे दर्ज की जाती होगी? ऐसा अलमारी में सभी पंजी (रजिस्टर) बंद कर स्कूल से प्रभारी प्रधानाध्यापक के अक्सर फरार रहने के कारण होता है. इसका खुलासा शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइआे) मुसाफिर उपाध्याय के निरीक्षण में हुआ है. बीइओ ने बताया कि मोहनपुर हाइस्कूल में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की संख्या 18 है. शुक्रवार को करीब 11 बजे वह निरीक्षण करने पहुंचे, तो प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभु कुमार रंजन बिना किसी सूचना के फरार मिले. तीन अन्य शिक्षक भी अनुपस्थित पाये गये. शेष शिक्षक व कर्मचारी स्कूल में उपस्थित मिले. रजिस्टर मांगने पर शिक्षकों ने बताया कि सब अलमारी में बंद हैं. प्रभारी प्रधानाध्यापक सभी पंजी बंद कर अक्सर स्कूल से गायब रहते हैं. ऐसे में हर दिन न तो उनकी और नहीं बच्चों की हाजिरी बन पाती है. उनके आने पर एक साथ कई दिनों की हाजिरी बनायी जाती है. बीइओ ने बताया कि जांच में पता चला कि स्कूल प्रभारी का कृपा पात्र बन कर शिक्षक तो किसी प्रकार अपनी उपस्थिति दर्ज करा लेते हैं, लेेकिन उपस्थित बच्चों को अनुपस्थित व अनुपस्थित बच्चे को उपस्थित कर दिया जाता है. श्री उपाध्याय ने बताया कि औचक निरीक्षण में जो बातें सामने आयी हैं, उससे जिला शिक्षा पदाधिाकरी (डीइओ) को अवगत कराया जायेगा, क्योंकि कार्रवाई तो उन्हीं को करनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










