बिहार : तीन माओवादी गिरफ्तार

गया : बिहार के गया जिला के मैगरा थाना अंतर्गत उरवां टांड गांव मेंगुरुवारको पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन कट्टर सदस्यों को धर दबोचा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों के नाम मनोज यादव, रमेश कुमार और संजू यादव हैं. मनु महाराज ने बताया कि […]
गया : बिहार के गया जिला के मैगरा थाना अंतर्गत उरवां टांड गांव मेंगुरुवारको पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन कट्टर सदस्यों को धर दबोचा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों के नाम मनोज यादव, रमेश कुमार और संजू यादव हैं.
मनु महाराज ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों में मनोज यादव की गत 24 फरवरी को सुरक्षा बलों को ले जा रही एक मिनी बस को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिये जाने के मामले में तलाश थी. इस घटना में दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गयी थी. इसके अलावा गत मई महीने में माओवादियों को पकड़ने के दौरान 32 ट्रकों में आग लगाने सहित आठ नक्सल वारदातों में भी पुलिस को मनोज की तलाश थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




