गया अपहरण कांड : सरगना अजय सिंह समेत नौ आरोपी की कोर्ट में पेशी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2015 1:34 PM

विज्ञापन

गया : डॉक्टर पंकज गुप्ता एवं उनकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता के अपहरण मामले में सोमवार को सरगना अजय सिंह समेत नौ अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. इससे पहले कोर्ट ने डॉक्टर दंपती अपहरण मामले में अजय सिंह समेत अन्य आरोपियों को आज पेश करने का निर्देश जारी किया था. मालूम हो कि […]

विज्ञापन

गया : डॉक्टर पंकज गुप्ता एवं उनकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता के अपहरण मामले में सोमवार को सरगना अजय सिंह समेत नौ अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. इससे पहले कोर्ट ने डॉक्टर दंपती अपहरण मामले में अजय सिंह समेत अन्य आरोपियों को आज पेश करने का निर्देश जारी किया था.

मालूम हो कि बीते दिनों झारखंड से लौटते हुए गया के प्रसिद्ध डॉक्टर पंकज गुप्ता एवं उनकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता को उनकी ऑडी कार समेत अपहरण कर लिया गया था. बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस व बिहार पुलिस के साझा प्रयासों से डॉक्टर दंपती की सकुशल रिहाई संभव हुआ. इसके साथ ही इस अपहरण कांड में मुख्य सरगना अजय सिंह एवं उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम की मदद से बिहार पुलिस ने आज अजय सिंह समेत अन्य नौ आरोपियों को शेरघाटी सत्र न्यायालय में पेश किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन