बिहार के गया में ऑनर किलिंग : युवक-युवती की हत्या कर शव को जलाया, एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2015 11:02 AM
वजीरगंज : गया जिले के वजीरगंज प्रखंड की पतेड़ मगरावां पंचायत के अमैठा गांव में एक युवक व युवती की पीट-पीट कर हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शवों को जलाने का मामला बुधवार को सामने आया जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी. इस मामले में एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया […]
वजीरगंज : गया जिले के वजीरगंज प्रखंड की पतेड़ मगरावां पंचायत के अमैठा गांव में एक युवक व युवती की पीट-पीट कर हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शवों को जलाने का मामला बुधवार को सामने आया जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी. इस मामले में एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
युवक की पहचान कसियाडीह गांव के रहनेवाले 35 वर्षीय जयराम मांझी व युवती की पहचान अमैठा की 15 वर्षीया परबतिया कुमारी के रूप में हुई है. युवक शादीशुदा था. युवक की पत्नी की सूचना पर अमैठा पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की. इस मामले में पुलिस ने युवती की चाची बेबी देवी को गिरफ्तार है. सूचना पाकर जिला मुख्यालय से एसएसपी मनु महाराज भी घटनास्थल पर पहुंचे.
वजीरगंज थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि विशनपुर पंचायत के कसियाडीह गांव के रहनेवाले स्वरूप मांझी का बेटा जयराम मांझी अपनी पत्नी शारदा देवी व तीन बच्चों के साथ एक गांव में शादी समारोह में भाग लेने के बाद रविवार को अपना ससुराल अमैठा पहुंचा. शाम में वह अपनी ससुराल की बगल में रहनेवाले भोला मांझी की बेटी परबतिया कुमारी के साथ कहीं चला गया. दोनों की काफी खोजबीन हुई, लेकिन उनका पता नहीं चला.
सोमवार को जयराम की पत्नी कसियाडीह चली गयी. मंगलवार की दोपहर जयराम ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह परबतिया की मौसी के घर फतेहपुर थाना क्षेत्र के हसरा सलैया में है. इधर, बुधवार की सुबह युवक-युवती के पहाड़पुर स्टेशन पर आने की सूचना मिली. इस सूचना पर लड़की के पिता व गांव के कुछ लोग पहाड़पुर स्टेशन पहुंचे और दोनों को पकड़ कर ऑटो से अमैठा ले गये. अमैठा पहुंचने के बाद दोनों की लाठी-डंडे से जम कर पिटाई की गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी. साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शवों को बंशी नाले के पास जला दिया गया. युवक के ससुर ने पूरे मामले की जानकारी अपनी बेटी शारदा देवी को दी. इसके बाद गांव पहुंच कर पुलिस ने छानबीन की.
कहीं प्रेम प्रसंग में तो नहीं हुई हत्या
क्षेत्र के लोगों में युवक-युवती की हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. लोग प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का मामला भी बता रहे हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में युवक की साली सोना सागर कुमारी के बयान पर वजीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें अमैठा निवासी भोला मांझी (युवती के पिता), कुलदीप मांझी, मिठू मांझी, सोगीन मांझी, राजू मांझी व राजेश मांझी पर नामजद समेत 15 लोगों को आरोपित बनाया गया है.
घटनास्थल से लिये गये सैंपल
पुलिस ने एक आरोपित के घर के सामने से मोटरसाइकिल भी बरामद की है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में युवती की चाची ने बताया कि जिस समय जयराम व परबतिया की हत्या कर शव जलाये जा रहे थे, उस वक्त वह अपने घर में थी. उसने कुछ नहीं देखा. घटनास्थल उसके घर से दूर है. एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि युवक-युवती की हत्या के मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर की गयी है. एक महिला की गिरफ्तारी की गयी है. घटनास्थल से कुछ सैंपल (नमूने) लिये गये हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










