गयाजी में हज से लौटे हाजियों का फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मुबारकबाद देने वालों की लगी भीड़

हज कर वापस लौटे श्रद्धालु
Gayaji News: हज की पवित्र यात्रा पूरी कर आमस प्रखंड के कई हाजी अपने घर लौट आए हैं. हज से वापस लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
गयाजी से एस अली की रिपोर्ट
Gayaji News: हज की पवित्र यात्रा पूरी कर आमस प्रखंड के कई हाजी अपने घर लौट आए हैं. हज से वापस लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. फूल-मालाओं से इस्तकबाल के साथ मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा हुआ है. हाजियों के घर पहुंचने वाले लोगों को आब-ए-जमजम और खजूर भी वितरित किए जा रहे हैं.
कोरमथू गांव में हाजी दंपति का हुआ जोरदार स्वागत
आमस प्रखंड क्षेत्र के कोरमथू गांव निवासी मोहम्मद शमशीर आलम और उनकी पत्नी मैमुना खातून हज यात्रा पूरी कर घर लौटे. उनके पहुंचते ही परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया. हाजियों के सम्मान में लोगों ने उन्हें गले लगाकर मुबारकबाद दी और उनके अनुभवों को सुना.
हमजापुर के हाजी भी लौटे वतन
हमजापुर निवासी हारुन अंसारी और उनकी पत्नी भी हज यात्रा पूरी कर सकुशल अपने घर लौट आए हैं. उनके घर पर भी बधाई देने वालों की भीड़ जुट रही है. पूरे क्षेत्र में हाजियों की वापसी को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.
आब-ए-जमजम और खजूर का किया जा रहा वितरण
हज से लौटे हाजियों से मिलने आने वाले लोगों को आब-ए-जमजम और खजूर दिए जा रहे हैं. इस दौरान लोग हज यात्रा के अनुभवों को जानने और दुआएं लेने के लिए भी पहुंच रहे हैं. कई परिवारों में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
मक्का-मदीना की व्यवस्थाओं की हाजी ने की सराहना
हाजी मोहम्मद शमशीर आलम ने बताया कि सऊदी अरब के मक्का, मदीना और अन्य पवित्र स्थलों पर हज यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई थी. उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद अनुशासन, सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद सराहनीय रही. इतनी बड़ी भीड़ के बीच भी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं.
हज को इस्लाम में माना जाता है बेहद मुकद्दस इबादत
इस्लामी मान्यताओं के अनुसार हज इस्लाम के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है. धार्मिक ग्रंथों में हज की बड़ी फजीलत बताई गई है. माना जाता है कि सच्चे दिल से हज अदा करने वाला व्यक्ति अपने गुनाहों से पाक होकर लौटता है और उसके जीवन में आध्यात्मिक बदलाव आता है.
गांव-गांव में हाजियों के स्वागत का सिलसिला जारी
आमस प्रखंड के विभिन्न गांवों और मुहल्लों में हज से लौटने वाले हाजियों के स्वागत का सिलसिला जारी है. परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. हाजियों की वापसी से पूरे इलाके में धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










