ePaper

फोटो खीचें, इनाम पाएं'' प्रतियोगिता के विजेता 13 नवंबर को होंगे पुरस्कृत

Updated at : 07 Nov 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
फोटो खीचें, इनाम पाएं'' प्रतियोगिता  के विजेता 13 नवंबर को होंगे पुरस्कृत

गया : छठ महापर्व के मौके पर प्रभात खबर की ‘फोटो खीचें, इनाम पाएं’ प्रतियोगिता के पांच विजेताओं का चयन कर लिया गया है. इनमें से जिले के विजेताओं काे 13 नवंबर को न्यू एरिया स्थित प्रभात खबर कार्यालय में पुरस्कृत किया जायेगा. जिन लोगों को सम्मानित किया जायेगा, उनमें गुरुद्वारा रोड निवासी रिद्धि शर्मा, […]

विज्ञापन

गया : छठ महापर्व के मौके पर प्रभात खबर की ‘फोटो खीचें, इनाम पाएं’ प्रतियोगिता के पांच विजेताओं का चयन कर लिया गया है. इनमें से जिले के विजेताओं काे 13 नवंबर को न्यू एरिया स्थित प्रभात खबर कार्यालय में पुरस्कृत किया जायेगा.

जिन लोगों को सम्मानित किया जायेगा, उनमें गुरुद्वारा रोड निवासी रिद्धि शर्मा, बाटा मोड़ के सत्यम गुप्ता, लखीबाग निवासी नेहा कश्यप, नयी गोदाम निवासी अंजलि राज सिन्हा व सिद्धार्थपुरी काॅलोनी निवासी पूजा कुमारी शामिल हैं. सभी चयनित प्रतिभागियों को फोन पर चयन की सूचना दे दी गयी है.
कार्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह शाम चार बजे से होगा. संबंधित प्रतिभागियों से समय पर उपस्थित होने का अाग्रह किया गया है. मालूम हो कि प्रभात खबर ने छठ के मौके पर यह फोटो प्रतियोगिता आयोजित की थी. इसमें किसी भी व्यक्ति से छठ घाट पर पूजा से जुड़ी अच्छी फोटो वाट्सएप पर मांगी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन