ePaper

गया : ऐसी व्यवस्था कराएं कि पिंडदानियों को परेशानी न हो : सीएम नीतीश कुमार

Updated at : 02 Sep 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
गया : ऐसी व्यवस्था कराएं कि पिंडदानियों को परेशानी न हो : सीएम नीतीश कुमार

गया : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में बहुत कम समय बचा है. समय रहते काम को पूरा करा लें, ताकि यहां आनेवाले पिंडदानियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को विष्णुपद पहुंचते ही पूजा-अर्चना से पहले परिसर में बन रहे स्टेज को देखते हुए नगर विकास विभाग […]

विज्ञापन
गया : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में बहुत कम समय बचा है. समय रहते काम को पूरा करा लें, ताकि यहां आनेवाले पिंडदानियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को विष्णुपद पहुंचते ही पूजा-अर्चना से पहले परिसर में बन रहे स्टेज को देखते हुए नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद से कहीं. मुख्यमंत्री ने दोपहर 3:33 बजे विष्णुपद प्रांगण में पहुंचते ही वहां हेरिटेज योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिये. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंडदानियों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने के लिए पूरी टीम लग जाये. मंदिर व आसपास के इलाके के सौंदर्यीकरण का काम ढंग का हो रहा है. इस दौरान नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को विकास योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दी.
विष्णुपद प्रांगण में हो रहे विकास कार्यों का चार मिनट तक निरीक्षण करने के बाद सीएम विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गये. इस दौरान शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, जदयू नेता चंदन कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सह शेरघाटी विधायक डॉ विनोद कुमार यादव, सांसद विजय कुमार आदि कई नेता व अधिकारी मौजूद थे.
मुख्यमंत्री ने हेरिटेज व अन्य मद से किये जा रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
वैतरणी और ब्रह्मसत तालाबों का भी लिया जायजा
सीएम नीतीश कुमार ने हेरिटेज योजना के तहत वैतरणी व ब्रह्मसत तालाब में हुए सौंदर्यीकरण के कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने वैतरणी तालाब के निरीक्षण के दौरान कहा कि सौंदर्यीकरण का काम तो ठीक से हो रहा है, लेकिन इसमें तेजी लाने की जरूरत है. इस दौरान हेरिटेज योजना से जुड़े अधिकारियों ने उन्हें बताया कि काम समय से पहले पूरा कर लिया जायेगा. इसके बाद सीएम ने ब्रह्मसत तालाब का निरीक्षण किया. वहां कार्य को देख कर खुशी जतायी.
विष्णुपद मंदिर में मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
विष्णुपद प्रांगण में विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने लगभग आधा घंटा तक विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लोगों की सुख-शांति की कामना की. विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री को विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सचिव गजाधर लाल पाठक व अन्य पंडों ने वैदिक-मंत्रोच्चार के बीच पूजा करायी. इसके बाद वह सीताकुंड पिंडवेदी के भ्रमण के लिए निकल गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन