बिहार के प्लंबर के खाते में 294 करोड़ रुपये आने की खबर निकली फर्जी, पुलिस जांच में सामने आई पूरी सच्चाई

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

बैंक स्टेटमेंट के साथ प्लंबर

गयाजी के बोधगया में प्लंबर विकास कुमार के खाते में 294 करोड़ रुपये आने की वायरल खबर पुलिस जांच में फर्जी निकली. एसएसपी ने बताया कि खाते में केवल 429.84 रुपये मौजूद थे. सोशल मीडिया अफवाह पर पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है.

विज्ञापन

बोधगया से कलेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट
Gayaji News:
गयाजी जिले के बोधगया में एक प्लंबर के बैंक खाते में 294 करोड़ रुपये आने की खबर ने पूरे दिन सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुर्खियां बटोरीं. हालांकि पुलिस जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक निकला. गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संबंधित खाते में करोड़ों नहीं, बल्कि मात्र 429 रुपये 84 पैसे ही मौजूद थे. मामले की जांच के बाद पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है.

294 करोड़ रुपये आने की खबर से बढ़ गई थी हलचल

बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा गांव निवासी प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन विकास कुमार के बैंक खाते में 294 करोड़ रुपये आने की खबर शुक्रवार को तेजी से वायरल हुई. देखते ही देखते यह मामला सोशल मीडिया से लेकर कई मीडिया प्लेटफॉर्म तक चर्चा का विषय बन गया.

साइबर थाने ने शुरू की जांच

खबर सामने आने के बाद साइबर थाना सक्रिय हुआ और मामले की सत्यता की जांच शुरू की गई. विकास कुमार के आवेदन के आधार पर संबंधित खाते का तकनीकी सत्यापन कराया गया. पुलिस ने बैंक खाते की पूरी जांच कर वास्तविक स्थिति का पता लगाया.

जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि जांच के दौरान संबंधित जीओ पेमेंट बैंक खाते में केवल 429 रुपये 84 पैसे ही पाए गए. खाते में 294 करोड़ रुपये आने का दावा पूरी तरह गलत और निराधार साबित हुआ.

एसएसपी ने बताया अफवाह और भ्रामक सूचना

एसएसपी ने कहा कि कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना पुष्टि के खबर प्रसारित कर दी गई थी. जांच में यह पूरी तरह असत्य, भ्रामक और बेबुनियाद पाई गई. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है.

गया पुलिस ने किया खबर का आधिकारिक खंडन

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट रूप से इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि वायरल सूचना का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है. पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी सूचना को सत्यापित किए बिना उस पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें.

सोशल मीडिया पर अफवाहों से सावधान रहने की अपील

गया पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में कई बार अपुष्ट सूचनाएं तेजी से फैल जाती हैं. ऐसे मामलों में आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए. पुलिस ने नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्वक सोशल मीडिया का उपयोग करने की अपील की है.

दिनभर चर्चा में रहा मामला, शाम तक खुल गई सच्चाई

294 करोड़ रुपये खाते में आने की खबर ने दिनभर लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन पुलिस की जांच के बाद शाम होते-होते पूरी सच्चाई सामने आ गई. जांच रिपोर्ट ने साबित कर दिया कि वायरल दावा पूरी तरह फर्जी था और खाते में सिर्फ 429 रुपये 84 पैसे ही मौजूद थे.

Also Read: गयाजी के पेट्रोल पंप के पास गैरेज में खड़ी कंटेनर में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर खाक हुआ वाहन, इलाके में दहशत

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन