गया : रेलवे जीएम आज करेंगे गया जंक्शन का निरीक्षण

गया : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक (जीएम) ललित चंद्र त्रिवेदी शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण की सूचना मिलते ही स्टेशन डायरेक्टर पवनीश कट्टल, स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद सहित रेलवे प्रशासन के सभी अधिकारी अपने-अपने अधूरे कामों को पूरा करने में जुट गये हैं. वहीं, आधुनिक मशीन द्वारा गया-पटना रेललाइन […]
गया : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक (जीएम) ललित चंद्र त्रिवेदी शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण की सूचना मिलते ही स्टेशन डायरेक्टर पवनीश कट्टल, स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद सहित रेलवे प्रशासन के सभी अधिकारी अपने-अपने अधूरे कामों को पूरा करने में जुट गये हैं.
वहीं, आधुनिक मशीन द्वारा गया-पटना रेललाइन की जांच की गयी, ताकि, किसी प्रकार की कोई खराबी न मिले. जीएम के आगमन को लेकर गया रेलवे स्टेशन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों के अधिकारी अपने स्तर पर अधूरे फाइलों को पूरा करने में जुटे हुए हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे से ही जीएम निरीक्षण करना शुरू कर देंगे.
जीएम के निरीक्षण को लेकर पुरुष प्रतीक्षालय, महिला प्रतीक्षालय, पूछताछ कार्यालय, टिकटघर सहित अन्य कार्यालयों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, रेल ट्रैकों पर रेलवे अधिकारियों की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक (जीएम) ललित चंद्र त्रिवेदी शुक्रवार को गया, चाकंद, बेलागंज, मखदुमपुर,जहानाबाद, तारेगना व पटना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. इस स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं पर चर्चा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




