बोधगया : लुटने से बच गये सेंट्रल बैंक के सवा तीन लाख
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एमयू कैंपस स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम को काट कर रुपये चुराने का किया प्रयास पुलिस के पहुंचने में पांच मिनट देर होती, तो रुपये पर हाथ साफ कर लेते अपराधी बोधगया : छह फरवरी को गया के घुघरीटांड़ क्षेत्र में एसबीआइ का एटीएम उखाड़ने के बाद चोरों ने बुधवार की रात को […]
विज्ञापन
- एमयू कैंपस स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम को काट कर रुपये चुराने का किया प्रयास
- पुलिस के पहुंचने में पांच मिनट देर होती, तो रुपये पर हाथ साफ कर लेते अपराधी
बोधगया : छह फरवरी को गया के घुघरीटांड़ क्षेत्र में एसबीआइ का एटीएम उखाड़ने के बाद चोरों ने बुधवार की रात को एमयू कैंपस स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर धावा बोल दिया. एटीएम को काट कर उससे रुपये निकालने में मात्र पांच मिनट की देर थी कि बोधगया व मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस पहुंच गयी और एटीएम में रखे तीन लाख 21 हजार 500 रुपये बच गये. पुलिस ने मौके से एक इलेक्ट्रिक कटर मशीन बरामद की है.
इस मामले में मगध विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज किया गया है. चोरों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करने का प्रयास जारी है. घटना के संदर्भ में एमयू थानाध्यक्ष अबुजर हुसैन अंसारी ने बताया कि रात करीब 1:48 बजे चोरों ने सेंट्रल बैंक के बाहर स्थित एटीएम से छेड़छाड़ शुरू की थी. एटीएम में लगे डिवाइस के माध्यम से इसकी सूचना मुंबई ऑफिस को मिली. इसके बाद सूचना गया एसएसपी तक पहुंची और उन्होंने बोधगया थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी.
बोधगया स्थित तमाम एटीएम की छानबीन के बाद बोधगया थानाध्यक्ष शिव कुमार महतो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमयू शाखा के बाहर लगे एटीएम तक पहुंच गये. इसकी सूचना उन्हें भी दी गयी. लेकिन, पुलिस की गाड़ी देखते ही चोरों का दल फरार हो गया. चूंकि पास में ही एक शादी समारोह भी आयोजित था, इस कारण भीड़ में चोरों को ढ़ूंढना मुश्किल हो गया.
उन्होंने बताया कि चोरों ने एटीएम के आसपास की सभी स्ट्रीट लाइटों को बुझा दिया था व एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी को भी दूसरी दिशा में घुमा दिया था. उन्होंने बताया कि नकाब पहने चोरों की संख्या दो से तीन होने का अनुमान लगाया जा रहा है. पुलिस के पहुंचने में लगभग पांच मिनट भी देर हुई होती, तो रुपये के साथ चोर फरार हो जाते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










