रेल किराये में वृद्धि का किया विरोध

गया : केंद्र सरकार द्वारा रेल किराये व माल भाड़े में की गयी वृद्धि करने को लेकर रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है. रविवार को आयोजित बैेठक में जदयू के जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के लोगों ने लोकसभा चुनाव में महंगाई दूर करने का लोक […]
गया : केंद्र सरकार द्वारा रेल किराये व माल भाड़े में की गयी वृद्धि करने को लेकर रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है. रविवार को आयोजित बैेठक में जदयू के जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के लोगों ने लोकसभा चुनाव में महंगाई दूर करने का लोक लुभावन वादा करके जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है. देश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है. रेलवे किराये में वृद्धि से देश व बिहार राज्य की जनता पर इस महंगाई में अतिरिक्त भार पड़ेगा.
नरेंद्र मोदी सरकार के इस कड़े फैसले से खाद्य सामग्री से लेकर सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी. जदयू प्रधानमंत्री से यह जानना चाहता है कि क्या वह देश की गरीब जनता को भूखा रख कर अच्छे दिन लायेंगे? अगर ऐसा है तो जदयू इस फैसले के खिलाफ के जनता के साथ मिल कर आंदोलन करेगा और केंद्र सरकार को रेल किराया में वृद्धि को वापस लेने पर मजबूर करेगा. बैठक में शौकत अली, रोशन पटेल, पंकज सिंह, केके सिंह, प्रभात राउत, बलदेव प्रसाद व राम लखन स्वर्णकार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




