लंबे समय से थी भगवान बुद्ध के दर्शन की इच्छा : वीके सक्सेना

Updated at : 31 Mar 2026 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
लंबे समय से थी भगवान बुद्ध के दर्शन की इच्छा : वीके सक्सेना

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

बोधगया. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर पहुंचने पर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) द्वारा पारंपरिक खादा भेंट कर उनका स्वागत किया गया. उपराज्यपाल और उनकी पत्नी ने मुख्य मंदिर के गर्भगृह और पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की. इस दौरान वहां उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं ने सुत्रपाठ कर दोनों को आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक शांति और सौहार्द से गूंज उठा. इस अवसर पर बीटीएमसी की सचिव डॉ महाश्वेता महारथी, भिक्षु चलिंदा, भिक्षु डॉ मनोज और बीटीएमसी सदस्य डॉ अरविंद कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे. दर्शन के बाद उपराज्यपाल ने विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा किये. उन्होंने लिखा- आज पवित्र बोधगया मंदिर के दर्शन का यह अत्यंत मूल्यवान अवसर पाकर मैं स्वयं को सचमुच धन्य महसूस कर रहा हूं. यहां भगवान बुद्ध के दर्शन करना मेरी लंबे समय से इच्छा रही है. मैं इस दिव्यता से अभिभूत और धन्य हूं. भगवान बुद्ध हम सभी को आशीर्वाद दें और पूरे विश्व को शांति प्रदान करें.

बीटीएमसी की व्यवस्था को सराहा

मंदिर भ्रमण के समापन पर बीटीएमसी की ओर से सचिव डॉ महाश्वेता महारथी ने उपराज्यपाल दंपती को स्मृति चिह्न भेंट किये. इनमें महाबोधि मंदिर की प्रतिकृति, पवित्र बोधि पत्ता, प्रख्यात वास्तुविद उपेंद्र महारथी द्वारा बौद्ध विषयों पर आधारित कला संकलन, महाविहार परिसर का चित्रात्मक कैलेंडर और बोधिवृक्ष पर आधारित पुस्तक शामिल थी. प्रस्थान के समय उपराज्यपाल ने बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट प्रबंधन और व्यवस्था की जमकर सराहना की.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन