बिहार में मौसम का यू-टर्न, बारिश के बाद आज 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Updated at : 01 Apr 2026 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Alert: बिहार में आंधी-तूफान और ओला गिरने का दौर थमते ही अब भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. अप्रैल के पहले दिन से ही पारे में उछाल देखने को मिल सकता है और IMD ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में बीते दिनों आई आंधी-बारिश और ओला गिरने के बाद अब मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है.

IMD के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है और कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है. डॉक्टरों ने भी लू और डिहाइड्रेशन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

अब दिखेगा गर्मी का असली असर

पिछले 24 घंटों में बिहार के आसमान ने कई रंग दिखाए. एक तरफ सीतामढ़ी में भीषण ओला गिरने लोगों को चौंका दिया, वहीं मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जैसे जिलों में पूरी रात आंधी-बारिश का तांडव जारी रहा.

सुबह की शुरुआत भले ही सुहावनी रही हो, लेकिन यह शांति उस बड़े बदलाव की आहट है जो अब लू और तपिश के रूप में सामने आने वाली है. उत्तर बिहार में तो अभी थोड़ी ठंडक बनी हुई है, लेकिन दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में अब धरती तपने लगी है.

40 डिग्री के पार जाएगा पारा

IMD का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और दक्षिण व मध्य बिहार के कई हिस्सों में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. खासकर कैमूर और आसपास के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सुबह 10 बजे के बाद ही गर्मी का असर शुरू हो जाएगा, जबकि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच हालात सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहेंगे. तेज धूप और हीट इफेक्ट के कारण लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

पटना में निकलेगी तेज धूप

पटना में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा. दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और शाम के समय हवा चलने से राहत मिलेगी.

पटना में भी 4-5 अप्रैल के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा और भीषण गर्मी शुरू हो सकती है. आने वाले दिनों में यहां तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है.

बारिश पर ब्रेक

फिलहाल 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक बारिश की संभावना बेहद कम है. मौसम शुष्क बना रहेगा और हल्के बादल छाने के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी.

शहरी इलाकों में कंक्रीट और ट्रैफिक की वजह से गर्मी और ज्यादा महसूस होगी, जिससे बिजली और पानी की मांग भी बढ़ने की संभावना है.

Also Read: बिहार में चूहे-गिलहरी मारने वाली दवा बैन, अब ऑनलाइन ऑर्डर भी नहीं कर सकेंगे

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन