अधिकारियों के नहीं पहुंचे पर समिति की बैठक रद्द

Updated at : 21 Jun 2014 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों के नहीं पहुंचे पर समिति की बैठक रद्द

गया: नगर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को होने वाली पंचायत समिति की बैठक अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण रद्द कर दी गयी. प्रखंड प्रमुख बेबी ठाकुर ने बताया कि प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने के कारण बैठक को रद्द करना पड़ा. प्रमुख ने बताया कि वैसे तो योजनाओं पर चर्चा हो गयी […]

विज्ञापन

गया: नगर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को होने वाली पंचायत समिति की बैठक अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण रद्द कर दी गयी. प्रखंड प्रमुख बेबी ठाकुर ने बताया कि प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने के कारण बैठक को रद्द करना पड़ा.

प्रमुख ने बताया कि वैसे तो योजनाओं पर चर्चा हो गयी है. पंचायत समिति सदस्यों से समस्याओं का आवेदन लिया गया है. अब उन पर ही काम किया जायेगा. इस संबंध में पदाधिकारियों ने बताया कि वे लोग बाजार समिति में लगे शिविर में इंदिरा आवास के लाभुकों के बीच पासबुक वितरण में व्यस्त थे. इस कारण पंचायत समिति की बैठक में शामिल नहीं हो सके. उधर, प्रमुख ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कनीय अभियंता सह अभियंता, पीएचडी सहायक अभियंता, विद्युत कल्याण पदाधिकारी, मनरेगा के कनीय अभियंता आदि पर विभागीय कार्रवाई के लिए जिला के वरीय पदाधिकारियों को पत्र भेजा जायेगा.

प्रखंड प्रमुख से कार्यालय आने की मांग
नगर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य रीना देवी, चंद्रिका पासवान, किरण देवी, ललन दास, मुन्ना पासवान आदि ने प्रखंड प्रमुख बेबी ठाकुर से मांग की कि वह सप्ताह में कम से कम एक दिन नगर प्रखंड मुख्यालय जरूर आयें. आपके नहीं आने के कारण अफसरों की अफसरशाही बढ़ गयी है. इस कारण उनलोगों को काफी परेशानी होती है.

प्रमुख की कुरसी चैंबर से गायब
जब प्रखंड प्रमुख बेबी ठाकुर अपने चैंबर में आयीं, तो देखा कि उनकी कुरसी चैंबर से गायब है. जब उन्होंने चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों से पूछा, तो जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन