शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई

Updated at : 21 Jun 2014 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई

गया: कोतवाली थाने के तेलबिगहा-काली स्थान के पास रहनेवाले नगर निगम में पोस्टेड डंपर चालक अशोक कुमार व उनके परिजनों के साथ 14 जून की रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने मारपीट की. पिटाई करनेवालों ने अशोक के बड़े भाई ओम प्रकाश, उनकी पत्नी आशा देवी व बेटी रूबी कुमारी के साथ भी र्दुव्‍यवहार […]

विज्ञापन

गया: कोतवाली थाने के तेलबिगहा-काली स्थान के पास रहनेवाले नगर निगम में पोस्टेड डंपर चालक अशोक कुमार व उनके परिजनों के साथ 14 जून की रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने मारपीट की.

पिटाई करनेवालों ने अशोक के बड़े भाई ओम प्रकाश, उनकी पत्नी आशा देवी व बेटी रूबी कुमारी के साथ भी र्दुव्‍यवहार किया. अशोक ने बताया कि ओमप्रकाश भी नगर निगम कार्यालय में ही पोस्टेड है.

हमलावरों पर कार्रवाई के लिए रात में ही परिजन कोतवाली थाने पहुंचे व इसकी शिकायत की. लेकिन, इस मामले में अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. परिजनों ने कुछ लोगों के सहयोग से हमलावरों की टीम में शामिल एक को पकड़ा. लेकिन, परिजनों का आरोप है कि कोतवाली थाने की पुलिस ने उससे पूछताछ कर थाने से रिहा कर दिया.

विवाहिता को भगाने को लेकर उभरा विवाद : अशोक ने बताया कि उनके परिवार में एक विवाहिता को एक युवक 26 मई को भगा ले गया है. इस मामले को लेकर उनका परिवार भी सदमे में हैं. अब युवक के रिश्तेदारों का कहना है कि विवाहिता ही अपने प्रेमी को अपने साथ भगा ले गयी है. यही आरोप लगा कर युवक का परिवार उनके साथ आये दिन मारपीट करता रहता है. शनिवार की रात हमलावरों ने उनके घर की छत पर चढ़ कर मारपीट की. उन्हें भय है कि युवक के रिश्तेदार जानलेवा हमला भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन