पिता की डांट से नाराज होकर बेटी ने घर छोड़ा
Updated at : 07 Sep 2018 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

गया जंक्शन पर रेल पुलिस ने पकड़ा रांची की रहनेवाली है युवती गया : पिता ने बेटी को पढ़ने के लिए डांट लगायी तो बेटी घर से भाग गयी. इस संबंध में सीआइबी इंस्पेक्टर बीके सिंह ने बताया कि पिता ने डांट लगायी तो बेटी हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर भाग गयी. प्लेटफॉर्म पर तैनात […]
विज्ञापन
गया जंक्शन पर रेल पुलिस ने पकड़ा
रांची की रहनेवाली है युवती
गया : पिता ने बेटी को पढ़ने के लिए डांट लगायी तो बेटी घर से भाग गयी. इस संबंध में सीआइबी इंस्पेक्टर बीके सिंह ने बताया कि पिता ने डांट लगायी तो बेटी हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर भाग गयी. प्लेटफॉर्म पर तैनात जवानों ने लड़की को घूमते देखा. उसके बाद लड़की को थाना लेकर आई व पूछताछ की. जिसमें उसने बताया कि पिता ने मुझे डांटा तो मैं घर छोड़ कर भाग गयी. लड़की रांची के रहनेवाली बतायी जा रहा है . लड़की के परिजनों को फोन कर सूचना दे दी गयी है .परिवार के आने के बाद लड़की को सौंपा गया.
जंक्शन पर मिला भिखारी का शव : रेलवे स्टेशन के चार नंबर प्लेटफॉर्म से एक युवक का शव मिला. शव देख कर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी रेल पुलिस को दी. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि युवक का शव प्लेटफॉर्म नंबर चार के अंतिम छोर पर पड़ा हुआ था. आसपास के दुकानदारों ने बताया कि उक्त युवक जंक्शन पर घूम-घूम कर भीख मांगने का काम करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




