शपथ देखने के लिए टीवी से चिपके रहे लोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2014 10:33 AM

विज्ञापन

गया: नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में भव्य शपथ समारोह में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देखने के लिए शहर के लोग घंटों टीवी से चिपके रहे. शपथ ग्रहण समारोह शाम छह बजे से शुरू हुआ. लेकिन, कुछ लोग चार बजे से, तो कुछ लोग पांच बजे से ही टीवी […]

विज्ञापन

गया: नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में भव्य शपथ समारोह में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देखने के लिए शहर के लोग घंटों टीवी से चिपके रहे. शपथ ग्रहण समारोह शाम छह बजे से शुरू हुआ.

लेकिन, कुछ लोग चार बजे से, तो कुछ लोग पांच बजे से ही टीवी के सामने बैठ गये थे. शपथ से पूर्व मंत्रिमंडल के संभावित नामों पर चर्चा को लेकर समाचार चैनलों पर दिखाई जा रही खबरों पर भी लोग आपस में चर्चा करते देखे गये. मोदी व उनके मंत्रियों को शपथ लेते देखने के लिए जिसे जहां मौका मिला, टीवी देखने लगे. अधिकतर लोग अपने-अपने घरों टीवी देख रहे थे. कुछ लोग ऐसे भी थे, जो चौक-चौराहों पर दुकानों में टीवी देखने में मशगूल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन