अब जनसहयोग से घरों में पानी पहुंचाने की शुरुआत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2018 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

गया : गया नगर निगम के वार्ड नंबर 39 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने तीन जगहों पर बोरिंग व चापाकल में मोटर लगाकर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने की शुरुआत अपने वार्ड में की है. तीनों जगहों पर जन-सहयोग से किये गये इस नये प्रयास को सुचारु रखने के लिए रखरखाव की जिम्मेदारी […]
विज्ञापन
गया : गया नगर निगम के वार्ड नंबर 39 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने तीन जगहों पर बोरिंग व चापाकल में मोटर लगाकर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने की शुरुआत अपने वार्ड में की है. तीनों जगहों पर जन-सहयोग से किये गये इस नये प्रयास को सुचारु रखने के लिए रखरखाव की जिम्मेदारी वार्ड पार्षद ने निगम को सौंप दी है.
इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा ने कहा कि आपसी सहयोग से किया गया यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है. नगर निगम भी अपनी ओर से हर जगह प्रयास कर रहा है. निगम का क्षेत्र बड़ा व संसाधन सीमित होने के कारण कुछ जगहों पर दिक्कत आ रही है. उन दिक्कतों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.
डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि वार्ड पार्षद श्री सिन्हा द्वारा किया गया प्रयास काबिले-तारीफ है. चापाकल के बोरिंग व दो जगहों पर नये बोरिंग करा कर कई घरों में पानी पहुंचाया जा रहा है. सच्चाई है कि शहर के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ रहा है. निगम अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहा है कि लोगों की दिक्कत को दूर किया जा सके.
वार्ड नंबर 38 व 39 में कई जगहों पर पानी पहुंचाने के लिए नये जलापूर्ति केंद्र बनाये गये हैं. वार्ड में जल्द ही पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू किया जायेगा. इस मौके पर कनीय अभियंता सुबोध कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










