नादरागंज में जल्दी मिलने लगेगा सप्लाई का पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

गया : नगर निगम से नादरागंज मुहल्ले में पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है. नादरागंज को पानी देने के लिए टिल्हा धर्मशाला रोड से पाइपलाइन का विस्तार किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि यह काम दो से तीन दिनों में पूरा कर लिया जायेगा. […]
विज्ञापन
गया : नगर निगम से नादरागंज मुहल्ले में पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है. नादरागंज को पानी देने के लिए टिल्हा धर्मशाला रोड से पाइपलाइन का विस्तार किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि यह काम दो से तीन दिनों में पूरा कर लिया जायेगा. नादरागंज व आसपास के मुहल्ले में करीब एक माह से वाटर सप्लाइ बाधित है.
इसका कारण है कि नवागढ़ी मुहल्ले के पास राइजिंग पाइप में बेतरतीब कनेक्शन कर लिया गया है. इसके साथ ही नवागढ़ी से नादरागंज तक पाइपलाइन जाम है. गौरतलब है कि वाटर सप्लाइ नहीं होने के कारण लोगों को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है. लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर दो बार नादरागंज के पास आगजनी व रोड जाम किया.
यहां पहुंच कर अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही पाइपलाइन विस्तार कर फिटर नंबर एक से पानी चालू कर दिया जायेगा. लोगों का कहना है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद बहुआर चौरा का कुछ इलाका व नादरागंज मुहल्ले में करीब 300 घरों को पानी पहुंचने लगेगा. फिलहाल नादरागंज मुहल्ले में नगर निगम द्वारा टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










