''हल्ला बोल, दरवाजा खोल'' की सफलता पर जोर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

गया : बाइपास स्थित आकाश टेक्निकल संस्थान में रविवार को युवा लोक समता पार्टी की बैठक हुई. इसमें आगामी पांच जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले हल्ला बोल, दरवाजा खोल कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डीके डाडेल ने की. बैठक को संबोधित करते […]
विज्ञापन
गया : बाइपास स्थित आकाश टेक्निकल संस्थान में रविवार को युवा लोक समता पार्टी की बैठक हुई. इसमें आगामी पांच जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले हल्ला बोल, दरवाजा खोल कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई.
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डीके डाडेल ने की. बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव रणधीर केसरी ने कहा कि न्यायपालिका में सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पटना में कार्यक्रम आयोजित है. प्रदेश महासचिव आकाश दयाल ने कहा कि न्यायपालिका में सभी वर्ग की भागीदारी एवं लोकतंत्र की स्थापना हेतु युवा प्रकोष्ठ जनजागरण का काम कर रहा है. बैठक को प्रदेश महासचिव कुमार वेंकटेश्वर, मीडिया प्रभारी अमृत कुशवाहा, शिवशंकर प्रसाद ने भी संबोधित किया. इस मौके पर रालोसपा के प्रदेश महासचिव विनय कुशवाहा, दिनेश कुमार, जयशंकर प्रकाश, सुजीत कुमार, शिवम कुमार, बब्लु कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नीरज कुमार, चंदन कुमार कुशवाहा आिद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










