सड़क बनने के दो वर्ष में ही टूटने की शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

गया : दो वर्ष पहले राज्य योजना के फंड से करीब 10 लाख रुपये की लागत से दंडीबाग में पीसीसी सड़क बनायी गयी. लेकिन दो वर्ष में ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है. कई बार अधिकारियों से शिकायत करने पर योजना में जांच तक नहीं की गयी. इतना ही नहीं नगर निगम के इंजीनियर […]
विज्ञापन
गया : दो वर्ष पहले राज्य योजना के फंड से करीब 10 लाख रुपये की लागत से दंडीबाग में पीसीसी सड़क बनायी गयी. लेकिन दो वर्ष में ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है. कई बार अधिकारियों से शिकायत करने पर योजना में जांच तक नहीं की गयी. इतना ही नहीं नगर निगम के इंजीनियर ने इन सड़कों को भी कागजी तौर पर फाइनल कर दिया है.
लोगों ने बताया कि दंडीबाग के विभिन्न गलियों में राज्य योजना के फंड से नाली-गली का निर्माण किया गया है. कई जगह सड़क दुर्घटना को दावत दे रही है. कई जगहों पर पूरा रोड ही उखड़ गया, तो कुछ जगहों पर बीच में धंस गया है. कुछ गलियों में तो सड़क के बीच में ही कई फुट तक दरार भी हो गया है. लोगों का कहना है कि रोड व नाली बनाते वक्त कभी भी इंजीनियर यहां नहीं आये हैं. ठेकेदार ने अपने मन से काम कराया है. इधर निगम सूत्रों का कहना है कि राज्य योजना के पैसों पर निगम का ज्यादा जोर नहीं होता है. ठेकेदार अपने स्तर पर विभाग से योजना स्वीकृत कराते हैं और काम करवाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










