घर में घुस कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2018 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

गया : मैगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सोयी नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामला 20 मई का है. पिपरबार गांव के अखिलेश कुमार पर महिला थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया गया है. महिला थानाध्यक्ष स्वाति सिन्हा ने […]
विज्ञापन
गया : मैगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सोयी नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामला 20 मई का है. पिपरबार गांव के अखिलेश कुमार पर महिला थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया गया है.
महिला थानाध्यक्ष स्वाति सिन्हा ने बताया की प्राथमिकी में आरोपित बनाये गये युवक को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी. इधर मैगरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपित मामले में महिला थाने से यहां सूचना मिली है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इधर मैगरा पुलिस ने पांच वर्ष से फरार चल रहे कांड संख्या 32/13 मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हिसरा रामपुर गांव का रहनेवाला झकसर भुईयां को इस मामले में आरोपित किया गया था और वह पांच वर्षों से फरार चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










