गया-बाेधगया के चार स्थान होंगे विकसित

गया : हृदय योजना के तहत गया व बोधगया के चार स्थलों के विकास के लिए बनायी गयी कार्ययोजना को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से चयनित एजेंसी ‘सृष्टि कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, फरीदाबाद’ की टीम के सदस्यों ने साेमवार काे समाहरणालय सभाकक्ष में विस्तार से बताया. गौरतलब है कि हृदय योजना के तहत एशियन डेवलपमेंट […]
गया : हृदय योजना के तहत गया व बोधगया के चार स्थलों के विकास के लिए बनायी गयी कार्ययोजना को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से चयनित एजेंसी ‘सृष्टि कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, फरीदाबाद’ की टीम के सदस्यों ने साेमवार काे समाहरणालय सभाकक्ष में विस्तार से बताया. गौरतलब है कि हृदय योजना के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा वित्तपोषण किया जा रहा है. योजना के तहत वैतरणी व ब्रह्मसरोवर सरोवरों का विकास 5.86 करोड़ की लागत से किया जायेगा.
इसमें पाथ-वे का निर्माण, प्लेटफार्म का निर्माण, प्रकाश की व्यवस्था, सूचना के लिए साइनेज, उत्कृष्ट कोटि के शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, प्रवेश द्वार व मूर्ति विसर्जन के बाद होने वाली गंदगी की सफाई के लिए फिल्टर प्लान शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










