पांच सीएस व दो एसीएमओ से मांगा गया स्पष्टीकरण

गया : प्रमंडलीय कार्यालय के सभागार में मगध प्रमंडल के पांचों जिलों के स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ मातृ व शिशु मृत्यु के मुद्दे पर प्रमंडलीय आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को बैठक की. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों व एएनएम के कामकाज पर अंगुली उठाते हुए आयुक्त ने जम कर उनकी क्लास […]
गया : प्रमंडलीय कार्यालय के सभागार में मगध प्रमंडल के पांचों जिलों के स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ मातृ व शिशु मृत्यु के मुद्दे पर प्रमंडलीय आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को बैठक की. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों व एएनएम के कामकाज पर अंगुली उठाते हुए आयुक्त ने जम कर उनकी क्लास ली. उनके रवैये से क्षुब्ध आयुक्त ने औरंगाबाद के सिविल सर्जन, जहानाबाद व नवादा के एसीएमओ के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी.
स्वास्थ्य विभाग से संबंधित एमडीआर व सीडीआर रिपोर्ट पर सिविल सर्जन द्वारा रुचि नहीं लेने के मामले में गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल व नवादा के सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही, आयुक्त ने उक्त मामले में पांचों जिलों के डीएम का भी ध्यान आकृष्ट कराने का निर्देश दिया है. आयुक्त ने एक मामले में नवादा जिले की एक एएनएम को निलंबित करने का आदेश दिया है. मातृ शिशु मृत्यु से संबंधित मामले में वजीरगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को वहां से हटा कर शेरघाटी के रामपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरण करने का आदेश दिया. साथ ही, आयुक्त ने सभी सिविल सर्जन को आदेश दिया कि एएनएम की लापरवाही व अनुशासनहीनता का मामला सामने आने पर उसे तुरंत निलंबित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










