शराब माफियाओं को घेरने की बनी रणनीति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2017 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर बनायी जायेगी निगरानी समिति चौकीदारों की तय की जायेगी जिम्मेदारी गया : जिले में शराब की हो रही घुसपैठ पर नकेल कसने को लेकर पुलिस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसके लिए गुरुवार को सिटी एसपी जे रेड्डी ने बोधगया, गया शहर, शेरघाटी व इमामगंज के एसडीपीओ के साथ बैठक […]
विज्ञापन
पंचायत स्तर पर बनायी जायेगी निगरानी समिति
चौकीदारों की तय की जायेगी जिम्मेदारी
गया : जिले में शराब की हो रही घुसपैठ पर नकेल कसने को लेकर पुलिस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसके लिए गुरुवार को सिटी एसपी जे रेड्डी ने बोधगया, गया शहर, शेरघाटी व इमामगंज के एसडीपीओ के साथ बैठक कर कई निर्देश दिये.
सिटी एसपी ने बताया कि अब पंचायत स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया जायेगा व सभी चौकीदारों को जिम्मेदारी तय की जायेगी. जिसके क्षेत्र में शराब बनाये जाते पकड़े जायेंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों व जीविका और एनजीओ के सहयोग से शराब निर्माण व सेवन करने के मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में काउंसेलिंग करने के साथ ही शराब के धंधे से जुड़े लोगों को रोजगार दिये जाने की कोशिश की जायेगी. शराब के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर ली गयी है व उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का टास्क संबंधित थानेदारों को दिया गया है.
सिटी एसपी ने बताया कि शराब माफियाओं के रूट व उनके शराब लाने के तरीकों की पहचान की जा रही है व कई मामलों में उन्हें चिह्नित भी किया जा चुका है. इस कारण सभी बिंदुओं पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से विमर्श किया गया है व शराबबंदी की सफलता के लिए सभी लोगों का सहयोग लिये जाने पर भी चर्चा की गयी. इसके अलावा शराब के धंधे में संलिप्त वैसे लोगों की पहचान किया जाना है जो कई मर्तबा जेल जा चुके हैं. साथ ही, उनके जमानतदारों की भी पहचान की जानी है. सिटी एसपी ने बताया कि शराब माफियाओं व कारोबारियों पर लगाम कसने को लेकर विमर्श किया गया व अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










