छह महिला चेन स्नैचर गिरफ्तार

Published at :28 Oct 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
छह महिला चेन स्नैचर गिरफ्तार

गया : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पितामहेश्वर घाट पर शुक्रवार की सुबह छठ के मौके पर अर्घ देने को आयी महिलाओं के गले से सोने की चेन स्नैचिंग करने पहुंची छह महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ गयीं. पुलिस ने सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही एक स्कार्पियो भी जब्त की है. […]

विज्ञापन

गया : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पितामहेश्वर घाट पर शुक्रवार की सुबह छठ के मौके पर अर्घ देने को आयी महिलाओं के गले से सोने की चेन स्नैचिंग करने पहुंची छह महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ गयीं. पुलिस ने सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही एक स्कार्पियो भी जब्त की है. बताया गया है कि पकड़ी गयी महिलाएं धनबाद से स्कार्पियो से आयी थीं और घटना को अंजाम देकर उसी वाहन से भाग रही थीं. संबंधित मामले में चार महिलाओं ने सिविल लाइंस थाने में चेन स्नैचिंग की शिकायत दर्ज करायी है़

इंस्पेक्टर ने बताया कि पिता महेश्वर घाट पर बड़ी संख्या में अर्घ देने वाली महिलाओं व उनके परिजनों की भीड़ जुटती है. शुक्रवार की सुबह भी भीड़ का आलम चरम पर था. उस भीड़ में चेन स्नैचिंग गिरोह की महिलाएं घुस कर औरतों के गले से सोने की चेन चुरा रही थीं. यही नहीं वह पर्स से मोबाइल भी गायब कर रही थीं. कई महिलाओं के गले से चेन चुराने को आयी महिलाओं ने सोने की चेन गायब भी कर दी थी. इसी बीच पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गयी. इसी दौरान घाट पर अर्घ देने को आयी

एक महिला ने गले से चेन चुरा रही महिला को रंगेहाथों पकड़ लिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर पकड़ी गयी महिला को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ में जुट गयी. पकड़ी गयी महिला ने बताया कि उसके साथ पांच और भी महिलाएं हैं जो चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रही थीं. उस महिला ने यह भी बताया कि वह सभी महिलाएं धनबाद की ओर लाल रंग की एक स्कार्पियो से निकल चुकी होंगी. इस पर पुलिस ने रामपुर थाना, मेडिकल थाना, बोधगया थान और चेरकी थाना पुलिस को अलर्ट किया और लाल रंग की स्कार्पियो को पकड़ने की सूचना दी. पुलिस ने गया-डोभी मार्ग पर ही लाल रंग की स्कार्पियो को पकड़ लिया. स्कार्पियो में सवार महिलाओं को हिरासत में ले लिया. उन्हें सिविल लाइंस थाने में लाया गया व पहले से पकड़ी गयी महिला से उनकी शिनाख्त करायी गयी. सभी महिलाएं चेन स्नैचिंग गिरोह की सदस्य निकलीं. पकड़ी गयी महिलाओं में नागू, राधिका चौधरी, शीला राम, सरस्वती, झूमा दास व काजल साव शामिल हैं. सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ी गयी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन