आज से आठ नंबर प्लेटफॉर्म से खुलेगी महाबोधि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2017 10:51 AM (IST)
विज्ञापन

गया: गया से दिल्ली जानेवाली महाबोधि एक्सप्रेस सोमवार से प्लेटफॉर्म नंबर आठ से खुलेगी. एरिया मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि पहले महाबोधि एक्सप्रेस तीन नंबर प्लेटफॉर्म से खुलती थी, लेकिन यात्रियों की परेशानी व सुरक्षा के साथ-साथ छठ की भीड़-भाड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. एरिया मैनेजर ने बताया कि ट्रेन […]
विज्ञापन
गया: गया से दिल्ली जानेवाली महाबोधि एक्सप्रेस सोमवार से प्लेटफॉर्म नंबर आठ से खुलेगी. एरिया मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि पहले महाबोधि एक्सप्रेस तीन नंबर प्लेटफॉर्म से खुलती थी, लेकिन यात्रियों की परेशानी व सुरक्षा के साथ-साथ छठ की भीड़-भाड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
एरिया मैनेजर ने बताया कि ट्रेन ड्राइवर, सहायक चालक, पोटर व रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी. निर्णय लिया गया कि सोमवार से उक्त ट्रेन को आठ नंबर प्लेटफॉर्म से छोड़ा जायेगा. 31 अक्तूबर ट्रेन आठ नंबर प्लेटफॉर्म से छूटेगी. आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी ने रेलवे अधिकारियों से महाबोधि एक्सप्रेस को आठ नंबर प्लेटफॉर्म से खोलने की मांग की थी. उन्होंने बताया कि आये दिन महाबोधि एक्सप्रेस में चोरी, छिनतई व पॉकेटमारी की घटनाएं होती रही हैं. चोर गिरोह के सदस्य भीड़ का फायदा उठा कर भागने में सफल हो जाते हैं. आठ नंबर प्लेटफॉर्म से ट्रेन खुलेगी, तो चोरी की घटनाएं थोड़ी काम हो जायेंगी.
आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी ने बताया कि अब महाबोधि की जनरल बोगी में यात्रियों को लाइन लगा कर बैठाया जायेगा. इससे पॉकेटमारी, छिनतई व चोरी की घटनाएं कम होंगी. उन्होंने बताया कि पूरी सुरक्षा के साथ यात्रियों को ट्रेन में बैठाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










