रेल प्रशासन की उदासीनता से दो घंटे तक कराहता रहा गार्ड

गया: रेलवे स्टेशन स्थित गार्ड रनिंग रूम में रविवार की सुबह ट्रेन का गार्ड अख्तर हुसैन पेट के दर्द से दो घंटे तक कराहता रहा, लेकिन किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली. यहां तक कि अधिकारियों ने वाहन तक नहीं भेजा, जिससे उसे अस्पताल ले जाया जाता. पीड़ित गार्ड अख्तर हुसैन ने बताया कि […]
लेकिन, वाहन का लाभ नहीं मिला. उन्होंने बताया कि हम गया से गोमो तक ट्रेन चलाने का काम करते हैं. हमलोगों का मुख्यालय गोमो है. इसलिए गया के बारे में हमलोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है. पीड़ित ने बताया कि जब पेट में दर्द होना शुरू हुआ था, कार्यालय से गाड़ी की मांग की गयी थी. लेकिन, वाहन नहीं रहने के कारण दो घंटे तक हम तड़पते रहे. इसके बाद हमारे साथियों ने निजी दुकान से दवा लाकर दी, जिसे खाने के बाद राहत मिली. इसके बाद स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद रेलवे अस्पताल से करीब आधा घंटा बाद आये डॉक्टर ने गार्ड रनिंग रूम में आकर इलाज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










