समाज में महिलाओं के प्रति होनी चाहिए इज्जत व सम्मान की भावना : चौधरी

इमामगंज: प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में सत्याग्रह व धरना आयोजन समिति द्वारा आयोजित सत्याग्रह व धरना स्थगित होने के बाद रविवार को बुलायी गयी निदेशक मंडल द्वारा आमसभा में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे आज खुशी हो रही है कि महिलाओं द्वारा पिछले 10 अक्तूबर […]
इसमें इन महिलाओं ने अपनी जीत सुनिश्चित करते हुए प्रशासन को झूठे केस पर विचार व चौकीदार पर कार्रवाई करने की अनुसंशा करवाने में सफल रही हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को इज्जत, सम्मान, मान-प्रतिष्ठा के लिए ही सरकार द्वारा पंचायती राज्य में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गयी है. समाज में महिलाओं के प्रति इज्जत व सम्मान की भावना होनी चाहिए, हक और अधिकार के लिए यह लड़ाई लड़ना ही पड़ता हैं, जिसका परिणाम आज आप लोगों के सामने है. सत्य को दबाया जा सकता है, लेकिन कभी पराजित नहीं किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










