पूजे गये भगवान चित्रगुप्त हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

Published at :22 Oct 2017 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
पूजे गये भगवान चित्रगुप्त हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

गया : कायस्थ कुल के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजनोत्सव शनिवार को विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आयोजित किया गया. चित्रांशों ने अपने-अपने घरों में भी कलम-दवात की पूजा की. श्री चित्रगुप्त परिवार समिति, गेवाल बिगहा, श्री चित्रगुप्त सेवा संस्थान, अनुग्रहपुरी कॉलोनी के अलावा पंत नगर, मगध कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, चांदचौरा, ब्रह्मनीघाट व नयी गोदाम […]

विज्ञापन

गया : कायस्थ कुल के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजनोत्सव शनिवार को विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आयोजित किया गया. चित्रांशों ने अपने-अपने घरों में भी कलम-दवात की पूजा की. श्री चित्रगुप्त परिवार समिति, गेवाल बिगहा, श्री चित्रगुप्त सेवा संस्थान, अनुग्रहपुरी कॉलोनी के अलावा पंत नगर, मगध कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, चांदचौरा, ब्रह्मनीघाट व नयी गोदाम आदि मुहल्लों में प्रतिमा बैठा कर चित्रांशों ने सामूहिक पूजन किये.

गोदावरी, माड़नपुर, जयप्रकाश नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिरों में भी कलमजीवियों द्वारा पूजा की गयी. कई जगहों पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व जागरण का आयोजन किया गया. श्री चित्रगुप्त परिवार समिति , गेवाल बिगहा के योगेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पूजा के अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया है. इसके अलावा चित्रगुप्त पूजा कार्यकारिणी समिति के बैनर तले शनिवार को झीलगंज मुहल्ले में भगवान चित्रगुप्त की पूजा कायस्थ समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की.

इस मौके पर डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव यजमान की भूमिका निभायी. परैया प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया. ब्रह्मा जी काया से उत्पन्न हुए भगवान चित्रगुप्त व उनके कलम-दवात की पूजा कायस्थ समाज के लोगों द्वारा की गयी. मंझार, रामडीह, उपरहुली व मंझियावां गांवों में चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा स्थापित करते हुए कलम दवात की पूजा की गयी. खिजरसराय प्रतिनिधि के अनुसार,प्रखंड में भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. भैया दूज को लेकर बहनों ने अपने भाई को श्राप देकर उनके सुखी जीवन की कामना की. रेगनी का कांटा चुभाकर श्राप देने के लिए क्षमा मांगा और मनमोहक गीतों के माध्यम से देवी देवताओं से प्रार्थना की. बहनों ने गोवर्द्धन कूट कर भाई को चंदन लगा कर प्रसाद खिलाया. वहीं चित्रगुप्त पूजा भी धूम धाम से मनी. बाराचट्टी प्रतिनिधि के अनुसार,बाराचट्टी और मोहनपुर में भईया दूज व चित्रगुप्त पूजा का त्योहार उल्लास पूर्वक मनाया गया. इस दौरान भाइयों ने बहनों की लंबी आयु की कामना की, जबकि कायस्थ परिवार के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की और सुख शांति की कामना की. डोभी प्रतिनिधि के अनुसार, कायस्थ समाज के लोगे ने प्रखंड में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनायी. कई जगहों पर लेखनी के देवता चित्रगुप्त जी महाराज कि प्रतिमा स्थापित कर कलम, दवात, किताब व कॉपी की पूजा की गयी. इस मौके पर संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. शेरघाटी प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को शहर के सत्संग नगर में चित्रांश क्लब के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गयी. लोगों ने आस्था व भक्ति के साथ पूजा अर्चना कर मंगल कामना की. सुबह में श्रद्धालुओं ने अपने ईष्ट देवता की आराधना के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया. वहीं रात्रि में भंडारे के आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हुए. बेलागंज प्रतिनिधि के अनुसार,शब्दों और लिपि के अधिष्ठाता देव भगवान चित्रगुप्त सह कलम-दवात की पूजा बेलागंज और नगर प्रखंड क्षेत्रों में शनिवार को भक्ति-भावना के साथ की गयी. चित्रगुप्त सह दवात की पूजा को लेकर उक्त क्षेत्रों के कायस्थ परिवारों में लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र के साथ कलम-दवात की परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना की. वजीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, वजीरगंज के केनारचट्टी व सिन्हा कॉलोनी में शनिवार को कायस्थ परिवारों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा के साथ कलम दवात की भी भी पूजा की गयी. चित्रगुप्त पूजा समिति,केनारचट्टी के चित्रगुप्त मंदिर में आयोजक राम कुमार लाल के निर्देशन में गांव व विभिन्न इलाकों के कायस्थ परिवारों ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का पूजन कर कलम दवात की पूजा की. इस मौके पर रंजन सिन्हा, दिनेश प्रसाद सिन्हा, सतीश कुमार सिन्हा व अभिजीत सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन