आज से दुरुस्त होंगे शहर के छठ घाट : मेयर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान मेयर, डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश गया : छठ घाटों को दुरुस्त करने का काम शनिवार से शुरू होगा. सभी घाटों पर किसी तरह की परेशानी छठव्रतियों को न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा. उक्त बातें छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान मेयर वीरेंद्र […]
विज्ञापन
छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान मेयर, डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
गया : छठ घाटों को दुरुस्त करने का काम शनिवार से शुरू होगा. सभी घाटों पर किसी तरह की परेशानी छठव्रतियों को न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा. उक्त बातें छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान मेयर वीरेंद्र कुमार ने ब्राह्मणी घाट पर पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी को युद्ध स्तर पर कार्य लगाकर समय पर तैयारी पूरी कर लेने का निर्देश दिया गया है. घाटों पर लाइटिंग आदि की व्यवस्था दुरुस्त हो. मौके पर पूर्व मंत्री सह वजीरगंज विधायक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान किसी तरह की तैयारी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सूर्य पोखरा पर पियक्कड़ों व असामाजिक तत्वों का हर वक्त जमावड़ा लगा रहता है.
इसके लिए विधायक ने वरीय पुलिस पदाधिकारी से बात कर स्थिति को नियंत्रित करने का आग्रह किया. वहीं, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि सालों भर लोगों द्वारा नदी में कचरा फेंके जाने के कारण कई घाटों पर स्थिति बदतर हो गयी है. रात-दिन एक कर इन्हें छठ व्रतियों के लिए तैयार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मनसरवा नाला के देव घाट के पास ढह जाने के कारण नदी के बहाव में नाले का पानी पहुंच रहा है. इसके लिए तत्काल अस्थायी नाला बनाकर ठीक कराने का आदेश दिया गया है. शहर के करीब 30 घाटों पर निगम द्वारा साफ-सफाई व लाइटिंग व्यवस्था की जाती है. सभी अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शनिवार से काम शुरू कर देंगे. पर्व से पहले पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी जायेगी. नगर आयुक्त विजय कुमार ने कहा कि निगम प्रत्येक वर्ष अपने तरफ से घाटों पर बेहतरीन व्यवस्था करता है. इसके लिए पहले से ही साफ-सफाई करायी जा रही है. मनसरवा नाला टूटने के कारण गंदा पानी नदी में जा रहा है. डूडा के कार्यपालक अभियंता को देव घाट के पास नाले के ढहने की जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है. प्रतिवेदन मिलने पर डीएम को कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा.
ये रहे मौजूद
शहर के छठ घाटों के निरीक्षण में पूर्व मंत्री सह वजीरगंज विधायक अवधेश कुमार सिंह, सफाई प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, पार्षद संतोष सिंह, मनोज कुमार, सत्येंद्र गुप्ता, नंदलाल तांती, पार्षद प्रतिनिधि इंद्रदेव विद्रोही, सुधीर कुमार, गोपाल पटवा, समाजसेवी मुन्ना खटीक आदि शामिल थे.
यहां किया निरीक्षण
इस दौरान मानपुर सूर्य पोखरा, दिनकर घाट, भास्कर घाट, सीताकुंड, सलेमपुर घाट, पितामहेश्वर घाट, देव घाट, ब्राह्मणी घाट, सूर्यकुंड, मल्लाह-टोली घाट, बिंदेश्वरी घाट, केंदुई घाट आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया गया. सूर्य पोखरा पर निरीक्षण के दौरान लोगों ने घाट की साफ-सफाई व उसको अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की. इसके साथ ही भास्कर घाट के पास लोगों ने रास्ता दिलाने की मांग अधिकारियों से की. ब्राह्मणी घाट पर पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने मांग किया कि नाले के पानी को अस्थायी बांध के सहारे रोका जाये, ताकि शुद्धता को अपनाते हुए छठव्रती अर्घ दे सकें.
पूर्व मंत्री सह वजीरगंज विधायक अवधेश कुमार सिंह ने सूर्य पोखरा पर पियक्कड़ों व असामाजिक तत्वों की मौजूदगी पर पुलिस प्रशासन को कराया अवगत
डूडा के कार्यपालक अभियंता करेंगे मनसरवा नाले के ढहने की जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










