किसी ने नहीं सुनी बात, तो चापाकल में लगा दिया ताला

गया : वार्ड नंबर 40 के दक्षिण दरवाजा रोड में निगम द्वारा लोगों की सुविधा के सड़क किनारे कई वर्ष पहले एक चापाकल लगाया गया है. चापाकल के नाली को बगल घर के नाली में पानी निकलने के लिए जोड़ दिया गया. कुछ दिनों तक आसपास घरों का ख्याल रखते हुए लोग पानी लेते थे. […]
गया : वार्ड नंबर 40 के दक्षिण दरवाजा रोड में निगम द्वारा लोगों की सुविधा के सड़क किनारे कई वर्ष पहले एक चापाकल लगाया गया है. चापाकल के नाली को बगल घर के नाली में पानी निकलने के लिए जोड़ दिया गया. कुछ दिनों तक आसपास घरों का ख्याल रखते हुए लोग पानी लेते थे. बाद में चापाकल के पास ही अपना सारा काम करना शुरू कर दिया. इसमें स्नान करना व कपड़ा धोना आदि शामिल है. चापाकल से निकलने वाला पानी बगल के घर में पहुंचने लगा.
इसके बाद चापाकल में ताला लगा दिया गया. इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय अनंत लाल ने बताया कि कई बार वार्ड पार्षद व जमादार को इसके बारे में शिकायत की गयी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी. अधिकारी से भी कई बार शिकायत की गयी. कई बार इस कारण मुहल्ले में झगड़े की स्थिति कायम हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










