दो दिनों से कई मुहल्लों में वाटर सप्लाइ बंद

गया : शहर के कई मुहल्लों में दो दिनों से वाटर सप्लाइ बाधित है. इसमें दक्षिण दरवाजा, करसिल्ली, राजेंद्र आश्रम व नवागढ़ी आदि शामिल हैं. लोगों ने बताया कि महीने में एक सप्ताह किसी न किसी कारण से वाटर सप्लाइ बाधित ही रहती है. अधिकारी हर बार कुछ कारण बता कर बात को टाल देते […]
गया : शहर के कई मुहल्लों में दो दिनों से वाटर सप्लाइ बाधित है. इसमें दक्षिण दरवाजा, करसिल्ली, राजेंद्र आश्रम व नवागढ़ी आदि शामिल हैं. लोगों ने बताया कि महीने में एक सप्ताह किसी न किसी कारण से वाटर सप्लाइ बाधित ही रहती है. अधिकारी हर बार कुछ कारण बता कर बात को टाल देते हैं.
लोगों ने बताया कि पर्व त्योहार में पानी की अधिक जरूरत का ध्यान भी निगम के अधिकारियों द्वारा नहीं रखा जाता है. पिछले माह भी वाटर सप्लाइ कई दिनों तक बाधित थी. इस संबंध में जल पर्षद के प्रभारी कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पानी दंडीबाग से सप्लाइ के लिए खोला गया है. किस कारण से वाटर सप्लाइ बाधित है इसका पता लगाया जा रहा है. शनिवार को सारी व्यवस्था ठीक कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










